Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में “सिनेमेस्ट्रो-शेपिंग फ्यूचर फिल्ममेकर्स” -टेक 4" इंटर स्कूल फिल्ममेकिंग कार्यशाला का आयोजन

17 फ़रवरी, 2023 04:53 PM

चंडीगढ़; युवा छात्रों के रचनात्मक कौशल को निखारने के उद्देश्य से चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिनों की इंटर स्कूल फिल्म मेकिंग कार्यशाला "सिनेमेस्ट्रो-शेपिंग फ्यूचर फिल्ममेकर्स - टेक 4" का आयोजन किया गया, इस साल इस कार्यक्रम में कुल 16 स्कूलों से 250 छात्रों ने भाग लिया। आज कार्यशाला के समापन के मौके पर छात्रों द्वारा बनाई फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई और साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया I

“सिनेमेस्ट्रो-शेपिंग फ्यूचर फिल्ममेकर्स टेक 4” का आयोजन सिनेविद्या के सहयोग से वर्ष 2017 से किया जा रहा है और इसे “सिनेविद्या” भारतीय फिल्म जगत में जाने-माने सिनेमेटोग्राफर व प्रोड्यूसर अमिताभा सिंह की पहल पर शुरु किया गया एक सामाजिक उद्यम है जिसका उद्देश्य एक्सपर्ट्स द्वारा छात्रों को फिल्म निर्माण, सिनेमैटोग्राफी, एनीमेशन और फिल्मों से जुडी अन्य बारीकियों के बारे में सीखाना और युवाओं की फिल्म निर्माण कौशल को निखारना है। जाने माने सिनेमेटोग्राफ और निर्माता, श्री अमिताभा सिंह ने एक ऐसे मंच की कल्पना की थी जो कि युवा सिनेमाई प्रतिभाओं को खोज निकालेगा और देशभर में चिल्ड्रन सिनेमा के उत्पादन को बढ़ावा देगा  I

इस कार्यक्रम में भारतीय फिल्म और थिएटर अभिनेत्री सुश्री संवेदना सुवालका ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, संवेदना सुवालका ने हाल ही में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मल्टीस्टारर फिल्म दृश्यम 2 में वकील 'गायत्री मोहन ' की भूमिका निभाई थी, इसके अतिरिक्त उन्होंने अब तक कई प्रशंसित फीचर फिल्मों, नाटकों, विज्ञापनों, लघु फिल्मों और वेब श्रृंखलाओं में भी काम किया है। संवेदना ने अपने संबोधन में रचनात्मकता और अद्वितीय कहानियाँ को पर्दे पर लाने के लिए छात्रों की प्रशंसा की। 

युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनकी रचनात्मक क्षमता की खोज करने के लिए उन्होंने इस तरह की पहल के महत्व पर प्रकाश डाला छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा का पता लगाने और फिल्म उद्योग में कुछ अग्रणी लोगों से सीखने का एक अनूठा मंच प्रदान करने के लिए उन्होंने  चितकारा इंटरनेशनल स्कूल और सिनेविद्या के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों से फिल्म निर्माण के जुनून को सामाजिक परिवर्तन के लिए एक उपकरण के रूप में उपयोग करने की सलाह दी।

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक डॉ नियति चितकारा ने छात्रों के रचनात्मकता और शिल्प के प्रति उनके समर्पण की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण अपने विचारों और रचनात्मकता को व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह देखकर गर्व महसूस हो रहा है कि छात्र अपने अनोखे टेलेंट व कौशल को इस पहल के माध्यम से दिखाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि छात्रों की उपलब्धियों पर हम सब को गर्व है और यह देखने के लिए हम सभी उत्साहित हैं कि इन नवोदित फिल्म निर्माताओं के लिए भविष्य क्या दिशा तय करता है।

 "सिनेमेस्ट्रो: शेपिंग फ्यूचर फिल्ममेकर्स टेक 4 " कार्यशाला के समापन के मौके पर छात्रों द्वारा निर्मित फिल्मों की भव्य स्क्रीनिंग चितकारा इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में की गई। छात्रों द्वारा कार्यशाला के दौरान हासिल किए गए कौशल की ये फिल्में एक सच्चा प्रतिबिंब थीं। शानदार विजुअल्स, इनोवेटिव स्टोरी टेलिंग और युवा फिल्म निर्माताओं द्वारा प्रस्तुत अद्वितीय दृष्टिकोण ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्क्रीनिंग के दौरान, जाने-माने सिनेमेटोग्राफर व प्रोड्यूसर अमिताभा सिंह ने सक्रिय रुचि ली और उन्होंने छात्रों से कई प्रासंगिक सवाल पूछे और छात्रों को उनके अद्वितीय दृष्टिकोण को सभी से साझा करने के लिए प्रेरित किया। 

कुल मिलाकर "सिनेमेस्ट्रो-शेपिंग फ्यूचर फिल्ममेकर्स - टेक 4" कार्यशाला छात्रों की रचनात्मक क्षमता को उजागर करने और उन्हें फिल्म मेकिंग की बारीकियों को समझने और इस अद्भुत दुनिया को जानने के लिए प्रोत्साहित करने में पूरी तरह सफल रही। टैंलेंट, क्रिएटिविटी और इनोवेशन का भरपूर संगम "सिनेमेस्ट्रो-शेपिंग फ्यूचर फिल्ममेकर्स - टेक 4” कार्यशाला में शिक्षा और कला की उस शक्ति का भी प्रदर्शन था जो जीवन को बदलने की ताकत रखता है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार