Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह* अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 850 अंकों की बढ़त पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव कांग्रेस को शनिवार तक 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस, पार्टी ने आवाज दबाने का लगाया आरोप

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में ठगी के आरोपी को नहीं मिली जमानत:लोगों को प्लाट देने के नाम पर लगाया चूना, 19 केसों में 40 करोड़ की धोखाधड़ी

13 दिसंबर, 2022 06:40 PM

मासूम लोगों को रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्लाट्स देने के नाम पर करोड़ों की ठगी कर फरार चल रहे M/s गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स (GBP) प्राइवेट लिमिटेड से लिंक्ड अनुपम गुप्ता को चंडीगढ़ जिला अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। फरार गुप्ता ने उसके खिलाफ दर्ज 14 धोखाधड़ी मामलों में कोर्ट से जमानत मांगी थी। अनुपम गुप्ता ग्रीन रिएल्टर्स एंड मार्केटर्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है जो कथित रूप से GBP से जुड़ी है।

पिछले 2 सालों में गुप्ता के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस 19 FIR दर्ज कर चुकी हैं। एक ही FIR में कई शिकायतकर्ता हैं। इन केसों में लगभग 40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी शामिल है। GBP के बाकी तीन डायरेक्टर्स में सतीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और रमन गुप्ता शामिल हैं।

भगोड़ा अग्रिम जमानत का हकदार नहीं
गुप्ता के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि आरोपी को इन केसों में झूठा फंसाया गया है। वहीं पब्लिक प्रोसिक्यूटर जेपी सिंह ने कहा कि आरोपी GBP के साथ जुड़ा है। वहीं आगे कहा गया कि आरोपी 4 केसों में भगोड़ा (PO) घोषित किया जा चुका है। हाईकोर्ट की एक जजमेंट को पेश करते हुए कहा गया कि भगोड़ा आरोपी अग्रिम जमानत का हकदार नहीं है।

पंजाब और चंडीगढ़ में करोड़ों का चूना लगाया
GBP के डायरेक्टर्स के खिलाफ चंडीगढ़ समेत पंजाब में भी कई FIR दर्ज हैं। चंडीगढ़ पुलिस का आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इसके डायरेक्टर भाइयों की सूचना देने पर 50-50 हजार रुपए इनाम की घोषणा भी की हुई है। इनके खिलाफ दायर शिकायतों में लोगों का कहना है कि उन्होंने इसके प्रोजेक्ट्स में रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्लाट्स के लिए इन्वेस्टमेंट की थी। हालांकि न तो उन्हें प्लाट दिए गए और न ही उनके लाखों रुपए वापस हुए।

चारों भाइयों में से 3 का डेरा बस्सी में घर
4 भाइयों में से 3 आदर्श नगर, डेरा बस्सी (मोहाली) के रहने वाले हैं। इनमें सतीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और रमन गुप्ता हैं। वहीं चौथा भाई अनुपम गुप्ता सेक्टर 48 सी चंडीगढ़ की सीनियर सिटीज़न सोसाइटी का निवासी है। बता दें कि पुलिस GBP के डायरेक्टर्स की प्रॉपर्टी को कानूनी धारा के तहत अटैच करने की प्रक्रिया भी शुरू कर रही है। बीते फरवरी से कंपनी के चारों डायरेक्टर्स फरार हैं।

यहां शुरू किए थे प्रोजेक्ट्स
आरोपी डायरेक्टर्स लोगों को अपने प्रोजेक्ट्स की लुभावनी तस्वीरें दिखा उन्हें इन्वेस्ट करने को कहते थे। इसके बाद न तो उन्हें पोजेशन दिया और न ही उनकी रकम वापस की थी। इसके प्रोजेक्ट्स डेरा बस्सी, जीरकपुर, न्यू चंडीगढ़ एवं अन्य जगहों पर थे। यहां पर सैकड़ों लोगों ने इनके प्रोजेक्ट्स में लाखों रुपए इन्वेस्ट किए थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान