Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में चोरियों से ऑटो चालक दुखी:CCTV फुटेज के बावजूद पुलिस के हाथ खाली; यूनियन ने ढूंढे 60 से ज्यादा ऑटो

17 नवंबर, 2022 06:33 PM

चंडीगढ़ में चोरियों की बढ़ रही वारदातों से शहर के ऑटो चालक भी परेशान हैं। दरअसल उनके ऑटो भी चोरी हो रहे हैं। ऐसे में उनके लिए अपना घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। ऑटो यूनियन ने सवाल किया है कि अगर चंडीगढ़ पुलिस SIT बना कर मोटरसाइकिलें और साइकिल चोरी की घटनाएं सुलझा सकती है तो ऑटो चोरियों की वारदातें क्यों नहीं सुलझा पा रही। यूनियन का कहना है कि हैरानी की बात है कि कुछ केसों में ऑटो चोरी की घटनाओं का CCTV फुटेज भी है। इसके बावजूद आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में भी ऑटो चोरी हो रहे हैं। पिछले एक से डेढ़ साल में 150 से ज्यादा ऑटो चोरी की घटनाएं ट्राईसिटी में होने का दावा यूनियन ने किया है। चंडीगढ़ ऑटो यूनियन के प्रेसिडेंट अनिल कुमार का कहना है कि 60 से ज्यादा चोरी के ऑटो तो यूनियन ने खुद ढूंढ निकाले हैं। यह डेराबस्सी, कुराली जैसी जगहों पर बरामद हुए। वहीं हाल ही में चंडीगढ़ नंबर का एक ऑटो अमृतसर में मिला था।

SSP को शिकायत दिए 1 साल हो गया
ऑटो यूनियन प्रेसिडेंट अनिल कुमार ने कहा कि लगभग 1 साल पहले चंडीगढ़ के SSP को मांगपत्र देकर बताया गया था कि चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में ऑटो चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इनकी सूचना शहर के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में दी गई थी। इसके बावजूद न तो चोर पकड़े गए हैं और न ही ऑटो बरामद हुए हैं। ऐसे में ऑटो चालकों के लिए अपनी आजीविका कमा पाना भी मुश्किल हो गया है। कहा गया था कि कुछ केसों में CCTV फुटेज भी उनके पास है मगर थानों के SHO से उन्हें मिलने नहीं दिया जाता।

चोरी का CCTV
यूनियन ने कहा कि हाल ही सेक्टर 31 थाने के अंतर्गत एक ऑटो चोरी हुआ है। उसमें एक ऑटो को चोर बड़ी आसानी से धक्का मारते हुए ले जा रहे हैं। यह ऑटो एक बुजुर्ग का है। जिसने चंडीगढ़ पुलिस व ऑटो यूनियन के प्रेसिडेंट अनिल कुमार से प्रार्थना की है कि उनका चोरी हुआ ऑटो ढूंढने में मदद करें। चंडीगढ़ पुलिस से मांग की गई है कि जल्द टीम बनाकर इन चोरों का पता लगाएं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार