Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में अभी झेलनी पड़ेगी 'सूखी ठंड':मौसम विभाग बोला- अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं, तापमान में गिरावट

22 दिसंबर, 2022 07:14 PM

चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में आने वाले कुछ दिनों में घनी धुंध और शीतलहर चलेगी। वहीं अगले कुछ दिनों तक बारिश की भी संभावना नहीं है। ऐसे में शहरवासियों को कुछ दिन सूखी ठंड ही झेलनी पड़ेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि नवंबर का पूरा महीना ड्राई रहा था।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी मौसम ड्राई रहने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि सूखी ठंड में सर्दी -जुखाम और एलर्जी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे खांसी और गले में खराश की समस्या भी होती है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव नहीं हुई
उन्होंने बताया कि कम से कम अगले 10 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर अक्टूबर और नवंबर के महीने में बारिश नहीं होती। वहीं 15 दिसंबर के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते कई बार संभावना बनती है कि बारिश होगी। हालांकि अभी तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के अप्रोच न करने से मौसम ड्राई ही चल रहा है।

तापमान में आई गिरावट
दिसंबर के महीने के शुरुआती 2 सप्ताह वेस्टर्न डिस्टरबेंस न होने से सूरज की रोशनी सीधी आई और इसके चलते दिन के साथ ही रात का तापमान भी थोड़ा गर्म रहा। हालांकि पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा के इलाकों में घनी धुंध चल रही है। इसके चलते दिन का तापमान कम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में धुंध की स्थिति बनी रहेगी।

पंजाब और हरियाणा में घनी धुंध रहेगी
मनमोहन सिंह ने कहा कि पंजाब के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज और रेड वॉर्निंग जारी की हुई है। धुंध से ट्रांसपोर्टेशन पर भी असर पड़ता है। अमृतसर, बठिंडा, तरनतारन और जालंधर में घनी धुंध रहेगी। वहीं पहाड़ों के साथ लगते पंजाब के जिलों में शीतलहर बनी रहेगी। हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, पानीपत जैसे जिलों में भी घनी धुंध और शीतलहर रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार