Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह* अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 850 अंकों की बढ़त पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव कांग्रेस को शनिवार तक 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस, पार्टी ने आवाज दबाने का लगाया आरोप

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में 2 युवकों पर जानलेवा हमला:15 से 20 हमलावरों ने देर रात घेरा; लोहे की रॉड से सिर पर किए वार

12 दिसंबर, 2022 06:15 PM

चंडीगढ़ के कलाग्राम में आउट डोर कैटरिंग(ODC) का काम करने वाले दो वेटरों पर 15 से 20 युवकों ने बुरी तरह रॉड के साथ हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सेक्टर 16 गवर्नमेंट हॉस्पिटल(GMSH-16) ले जाया गया।

घायलों की पहचान शास्त्री नगर, मनीमाजरा के सूरज मल और उधम सिंह के रूप में हुई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस मौके पर करीब 1 घंटे की देरी से पहुंची। पुलिस को 3 से 4 बार कॉल की गई तब जाकर PCR मौके पर पहुंची। संबंधित घटना देर रात कलाग्राम लाइट पॉइंट के पास घटी। जब दोनों युवक काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे।

आरोप के मुताबिक दोनों घायलों पर उनके सीनियर और अन्य युवकों ने यह हमला किया है। इनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। वहीं हमलावरों के पास और भी हथियार थे। जानकारी के मुताबिक हमलावर कार में आए थे। फिलहाल पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

चश्मदीद ने कहा- CCTV के सामने हुई वारदात
रजत कुमार नामक युवक ने बताया कि दोनों घायल कलाग्राम में काम खत्म कर लौट रहे थे। कार में हमलावर उनका पीछा करते हुए आए। रजत का कहना है कि घायलों की उनके मैनेजर से किसी बात पर बहस हुई थी। जिसके बाद इन पर यह हमला हुआ है। वहीं रजत ने कहा कि PCR को 4 से 5 बार कॉल किया तब मौके पर PCR पहुंची। तब तक दोनों घायल सड़क पर ही तड़पते रहे। शास्त्री नगर, मनीमाजरा में रहने वाले शिवम ने बताया कि वह भी कलाग्राम में ही काम करता है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान