Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह* अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 850 अंकों की बढ़त पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव कांग्रेस को शनिवार तक 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस, पार्टी ने आवाज दबाने का लगाया आरोप

चंडीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस ASI भर्ती में फर्जीवाड़ा:30 नवंबर को दर्ज केस की जानकारी छिपाई, 12 कैंडिडेट्स ने अलग-अलग डिटेल्स से किया आवेदन

चंडीगढ़ पुलिस ASI भर्ती में फर्जीवाड़ा:30 नवंबर को दर्ज केस की जानकारी छिपाई, 12 कैंडिडेट्स ने अलग-अलग डिटेल्स से किया आवेदन

03 दिसंबर, 2022 06:17 PM

चंडीगढ़ पुलिस आमतौर पर क्रिमिनल केसों की जानकारी सार्वजनिक करती है और कई केसों में 'प्रेस कॉन्फ्रेंस' कर अफसर बाकायदा फोटो भी खिंचवाते हैं। हालांकि अपने ही डिपार्टमेंट में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती में कथित फर्जीवाड़ा आने की जानकारी पुलिस ने छिपा ली। इसका खुलासा हुआ तो फर्जीवाड़ा करने वाले कैंडिडेट में भी घबराहट पैदा हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बीते 30 नवंबर को यह केस दर्ज किया गया था।

डिपार्टमेंट में निकाले गए ASI के 49 पदों पर जॉइन करने के लिए 12 कैंडिडेट्स ने कथित रूप से कई एप्लिकेशन भरीं। इनमें अपनी अलग-अलग डिटेल्स दी। थाना पुलिस ने IPC की धारा 419 (गलत पहचान बताना), 420(धोखाधड़ी) और 511(अपराध को अंजाम देने का प्रयास) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वालों में सबसे ज्यादा हरियाणा के कैंडिडेट हैं। यह सोनीपत, झज्जर, करनाल, रेवाड़ी व अन्य जिलों के रहने वाले हैं।

यह निकल कर आया सामने
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है जिन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है, उन्होंने लगभग 122 एप्लिकेशन भरी थी। इनमें कैंडिडेट की तस्वीर एक ही थी मगर उनमें डिटेल्स अलग थी। वहीं कैंडिडेट के नाम अभी नहीं बताए गए हैं और संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस परीक्षा को लेकर 18 दिसंबर की तारीख लिखित परीक्षा के लिए तय है। अब घपलेबाजी सामने आने के बाद संभवत: यह आगे एक्सटेंड भी हो सकती है। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने 520 कॉन्स्टेबल भर्ती और 39 बैंड कॉन्स्टेबल भर्ती भी निकाली थी।

कंप्यूटर में सामने आई सच्चाई
पुलिस जानकारी के मुताबिक, उनके कंप्यूटर सिस्टम में पता चला कि ऐसे कई कैंडिडेट हैं, जिन्होंने अलग डिटेल्स भर कई एप्लिकेशन इस भर्ती के लिए जमा करवाई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कई कैंडिडेट ने एक से ज्यादा एप्लिकेशन जमा करवाई हुई हैं। कुछ कैंडिडेट्स ने एक फॉर्म में अपना 'सरनेम' नहीं भरा और दूसरे में सरनेम के साथ एप्लिकेशन जमा करवाई है। वहीं कुछ ने डुप्लीकेट एप्लिकेशन जमा करवाई है क्योंकि पहले वाली में बैंक उनकी फीस पहली बार में ट्रांसफर नहीं कर पाया था। पुलिस इस केस की गहराई से जांच कर रही है।

15 हजार से ज्यादा एप्लिकेशन प्राप्त हुई
बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने 13 वर्षों के अंतराल के बाद इसी साल सितंबर में ASI के 49 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इनमें 16 पद महिलाओं के लिए रिजर्व थे। वहीं 27 पुरुषों के लिए थे। 6 पद आर्मी जवानों के लिए रिजर्व थे। चंडीगढ़ पुलिस को कुल 15,802 एप्लिकेशन प्राप्त हुई थी। डिपार्टमेंट ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेस, पंजाब यूनिवर्सिटी को एप्लिकेशन की स्क्रूटनी का काम सौंपा गया था। डिपार्टमेंट के चीफ कोआर्डिनेटर पीके शर्मा की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान