Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में बवाल:विपक्षी पार्षदों को हंगामे के बीच मार्शल और पुलिस ने खदेड़ा, AAP-कांग्रेस का वॉकआउट

22 दिसंबर, 2022 07:13 PM

चंडीगढ़ नगर निगम मेयर सर्बजीत कौर की अध्यक्षता में अंतिम जनरल हाउस मीटिंग में बवाल हो गया। विपक्ष ने काफी समय तक मेयर समेत भाजपा को कई मुद्दों पर घेर कर रखा। स्थिति काफी तनावपूर्ण होने पर विरोध कर रहे पार्षदों को उठाने के लिए सिविल में मार्शल पहुंच गए। विपक्ष ने कहा कि यह भाजपा के गुंडे हैं।

वहीं मौके पर सेक्टर 17 थाने के SHO ओम प्रकाश समेत पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पार्षद वेल से हटने को तैयार नहीं थे, जिन्हें जबरन खदेड़ा गया। कांग्रेसी पार्षद गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि महिला पार्षदों के साथ धक्का-मुक्की की गई। मेयर ने साफ किया है कि जो भी पार्षद बाहर निकाले गए वह अगली बैठक तक सस्पेंड रहेंगे। इनमें ज्यादातर AAP के पार्षद हैं। वहीं बाद में AAP-कांग्रेस ने हाउस का वॉकआउट कर दिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा 'AAP के गुंडे शर्म करो नहीं तो डूब मरो' के नारे लगा रहे थे। हाल ही में प्रशासन द्वारा शहर के संपर्क सेंटर्स में 18 सेवाओं पर प्रति ट्रांजेक्शन 20 से 25 रुपए चार्ज वसूलने के आदेशों का विरोध किया जा रहा था।

मेयर ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह फोटो सेशन के लिए यह सब कर रहे हैं। उन्हें अपनी कुर्सियों पर जाकर बैठने को कहा गया है। सेक्टरों में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों की पर्ची काटने के मुद्दे पर भी विपक्ष ने भाजपा को घेरा।

मेयर पर लगाए गंभीर आरोप
हाउस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी(AAP) पार्षदों ने साफ कर दिया था कि वह तब तक हाउस नहीं चलने देंगे जब तक लोगों पर थोपे जा रहे टैक्स को लेकर कोई जवाब नहीं दिया जाता। वहीं हाउस में AAP की पार्षद प्रेम लता ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है।

लोगों की जेब पर भाजपा डाका डाल रही: AAP
आप पार्षद दमनप्रीत ने कहा कि मेयर ने वादा किया था कि शहर में पानी के रेट नहीं बढ़ने देंगी। इसके बावजूद पानी के रेट बढ़े और इसके साथ सीवरेज टैक्स भी जुड़ कर आ रहा है। भाजपा लोगों की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक आम आदमी सरकार को बिजली का बिल जमा करवाने जा रहा है। रेवेन्यू दे रहा है और उसे भी उसके लिए सर्विस चार्ज देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में लगातार ऐक्सपैरिमैंट किए जा रहे हैं।

नॉमिनेटिड पार्षद पर गरीबों का हक मारने का आरोप

दमनप्रीत ने कहा कि नॉमिनेटिड पार्षद गीता चौहान बेनिफिशरी स्कीम के तहत राशन लेकर गरीबों का हक मार रही है। उन्होंने कहा कि गीता की बेटी केनेडा में पढ़ती है। उन्होंने आरेाप लगाया कि भाजपा अपने लोगों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।

हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन
वहीं इससे पहले भाजपा पार्षदों ने मेयर के एक साल के कार्यकाल के दौरान हुए बेहतरीन कामों की प्रशंसा की। इसी बीच कांग्रेस पार्षदों ने मेयर की कुर्सी के सामने आकर हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा जारी रह। मेयर ने विपक्ष से कहा है कि वह हाउस को चलने दें। हालांकि देर तक विपक्ष कुर्सियों से उठ कर वेल में प्रदर्शन करते रहे।

इन एजेंडों पर चर्चा शुरू
निगम बैठक में भारी हंगामे के बाद एजेंडो पर चर्चा शुरू हो गई। इनमें फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की हाल ही हुई मीटिंग के मिनिट्स पास होने का एजेंडा है। गांव बडहेरी, बुटरेला और बुड़ैल में दुकानों की लीज आगे बढ़ाने का मुद्दा भी हाउस में है। मौली जागरां के सुंदर नगर कम्युनिटी सेंटर में जिम उपकरण लगाने, सेक्टर 39 में ग्रीन बेल्ट को रि-डेवलपमेंट करने, सेक्टर 36 के पार्कों में सीमेंट का कॉन्क्रीट ट्रैक बनाने, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के लिए 3 हाई प्रेशर ब्रीदिंग एयर कंप्रेसर खरीदने, आंगनवाड़ी सेंटर के अपग्रेडेशन का एजेंडा हाउस में है।

इनके अलावा VIP सेक्टरों में बैक सर्विस लेन रिपेयर, सेक्टर 41 फिश मार्किट की रैनोवेशन, फायर सेफ्टी सूट्स की खरीद समेत अन्य एजेंडे शामिल किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार