Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

पंजाब

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

30 मार्च, 2026 09:06 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। कई नेता भाजपा में शामिल हो गए, जिसमें एसजीपीसी सदस्य एस. चरणजीत सिंह कालेवाल, राष्ट्रीय महासचिव एस. रमनदीप सिंह भारोवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. भूपिंदर सिंह (टिटू), नकोदर निर्वाचन क्षेत्र के वरिष्ठ अकाली नेता एस. अवतार सिंह रामेवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी में इन नेताओं का स्वागत किया और इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तीन बड़े नेता आज भाजपा में शामिल हुए हैं। तीनों नेताओं ने भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह की रैली से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन किया है। इन नेताओं का मानना है कि पंजाब को नशा मुक्त कोई कर सकता है, किसानों को उनका अधिकार कोई दिला सकता है और पंजाब को विकास की राह पर कोई ले सकता है तो वह भाजपा ही है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब विकास की राह पर चले और पंजाब में गुंडा राज खत्म हो, पंजाब नशा मुक्त हो, इस मुहिम में साथ देने के लिए इन्होंने भाजपा ज्वाइन किया है।
अश्वनी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसी भी धर्म का अपमान करने का अधिकार किसी के पास नहीं है, लेकिन पंजाब सरकार के मुखिया ने कहा था कि बेअदबी के मामले में 40 दिन के अंदर न्याय देंगे। पंजाब आज तक उस न्याय का इंतजार कर रहा है। अब जब इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई तो ये इस मामले से जुड़ा बिल लेकर आए हैं।

पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह इस सरकार ने पुलिस प्रशासन का राजनीतिकरण किया है, अधिकारियों को डरा-धमकाया है, डीएम स्तर का व्यक्ति भी परेशान है। ऐसे में सरकार जो बिल लेकर आ रही है, उसमें ऐसा कोई प्रावधान होना चाहिए जिससे राजनीतिक द्वेष से कोई इसका दुरुपयोग न कर सके।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पीएम मोदी का विरोध करते-करते कब देश का विरोध करना शुरू कर देती है, उन्हें पता ही नहीं चल पाता। देशहित सर्वोपरि रहना चाहिए। राजनीति के लिए बहुत से मुद्दे और समय हैं, लेकिन संकट के समय में जब देश की एकजुटता दिखनी चाहिए तो कांग्रेस भ्रम फैलाने, झूठ बोलने और लोगों को पैनिक करने का काम कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट