Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

चंडीगढ़: मानसून से पहले हरियाणा सरकार सतर्क, CM नायब सिंह सैनी ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

02 जुलाई, 2025 04:29 PM

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून के मद्देनज़र प्रदेश भर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों को स्पष्ट किया है कि वे बारिश के पानी की निकासी से जुड़ी तैयारियों को समय रहते पूरी करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सिंचाई विभाग के पास उपलब्ध सभी पंप सेट कार्यशील स्थिति में होने चाहिएं। जिलों में उपलब्ध पंप सेटों की संख्या और उनकी कार्यक्षमता का आंकड़ा जुटाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ड्रेनों व नालों की समय पर सफाई और उनके रखरखाव का ब्यौरा लेकर उसे नियमित रूप से अपडेट करने को कहा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और कुरुक्षेत्र जैसे उन जिलों की खास तौर पर चर्चा की, जहां हर साल जलभराव की समस्या गंभीर रहती है। इन जिलों के लिए विशेष योजना बनाकर कार्य करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जल निकासी से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत का तुरंत समाधान किया जाए ताकि आमजन को परेशानी न हो।

इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिला उपायुक्तों से भी वर्चुअल माध्यम से फीडबैक लिया गया।

हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि मानसून के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को लेकर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां