Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के स्कूलों में खुलेंगे हेल्थ सेंटर:7 नए केंद्र जल्द बनेंगे; छोटी बीमारियों पर घर के पास ही मिलेगा इलाज

23 जनवरी, 2023 08:10 PM

चंडीगढ़ में हेल्थ सेवाएं और अधिक बेहतर होने जा रही हैं। जल्द ही शहर में 7 और अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स(UHWC) खुलने जा रहे हैं। नए UHWC शहर के पुराने गवर्नमेंट स्कूलों की बिल्डिंग में बनाए जाएंगे, जहां से स्कूल नई बिल्डिंग्स में शिफ्ट कर दिए गए हैं।

शहर के किशनगढ़, पलसौरा, मक्खन माजरा, मनी माजरा, सारंगपुर, रायपुर कलां और हल्लो माजरा में पुरानी स्कूल बिल्डिंग्स में यह UHWC स्थापित होंगे।

बता दें कि आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत चंडीगढ़ में कुल 16 UHWC खोले जाने की मंजूरी प्राप्त हुई थी। अभी शहर में कुल 9 UHWC पूरी तरह से फंक्शनल हैं। यह रायपुर खुर्द, किशनगढ़, बडेहड़ी, इंदिरा कॉलोनी, खुड्‌डा लाहौरा, सेक्टर 44, सेक्टर 25, पलसौरा और सेक्टर 52 में बने हुए हैं।

ऐलोपैथिक और आयुर्वेदिक दोनों सेवाएं मिल रही
शहर में मेडिकल एवं हेल्थ जरूरतों को देखते हुए 34 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स(HWCs) चल रहे हैं। इनमें से 29 एलोपैथी आधारित हैं और 5 आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी, युनानी, सिद्ध और होम्योपैथी(AYUSH) आधारित हैं। आयुष्मान भारत निवारक, प्रोत्साहक, उपचारात्मक, पुनर्वास और उपशामक देखभाल विस्तृत रूप से लोगों तक पहुंचाने को लेकर एक चयनात्मक दृष्टिकोण को लेकर एक प्रयास है।

हल्की बीमारी में दूर हॉस्पिटल नहीं जाना पड़ेगा
इस प्रकार के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के निर्माण से लोगों को अपनी छोटी-मोटी बीमारियों को लेकर घर से दूर बड़े अस्पताल में आने की जरूरत नहीं पड़ती। वह पास के हेल्थ सेंटर्स में ही ट्रीटमेंट ले सकते हैं। इसे लेकर शहर में हेल्थ सेवाओं को बढ़ाया जा रहा है।

इसलिए स्कूलों की बिल्डिंग को चुना
जानकारी के मुताबिक इन पुरानी स्कूल बिल्डिंग्स में बड़े क्लास रुम हैं। यहां हवा और रोशनी भी पर्याप्त है। इन बिल्डिंग्स में रैनोवेशन, पेंटिग्स, रिपेअर वर्क, उचित ड्रेनेज और सेनिटेशन की व्यवस्था की जाएगी। वहीं पीने के पानी की सुविधा और जरूरत के मुताबिक बाकी बदलाव कर इन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स का रूप दिया जाएगा।

यह सेवाएं मिलेंगी

  • प्रेग्नेंसी और चाइल्ड बर्थ से जुड़ी केयर।
  • नियोनेटल और नवजात की हेल्थ केयर सेवाएं।
  • चाइल्ड एवं किशोर हेल्थ केयर सेवाएं।
  • फैमिली प्लानिंग, गर्भ निरोधक, प्रजनन हेल्थ केयर सेवाएं।
  • सामान्य संचारी रोग एवं सामान्य रोगों की आउट-पेशेंट केयर।
  • गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, प्रिवेंशन, कंट्रोल और प्रबंधन।
  • टीबी और कुष्ठ रोग जैसे क्रोनिक संचारी रोगों की केयर।
  • दांतों से जुड़ी बीमारियों की केयर।
  • आंखों और ENT से जुड़ी सामान्य बीमारियों की केयर।
  • बुजुर्गों को होने वाली बीमारियों में उन्हें केयर।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार