Sunday, June 07, 2026
BREAKING
डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट ऑर्गेनाइजेशन 3080 ने जीजीडीएसडी कॉलेज, चंडीगढ़ में आयोजित किया वार्षिक डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस टेस्ट मैच: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का दबदबा, अफगानिस्तान ने गंवाए 5 विकेट, मैच में टीम इंडिया की पकड़ एस जयशंकर से मिले सुगिओनो, भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा देवघर की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत तथा शिवमय वातावरण में मन को मिलने वाली शांति अलौकिक है: डा. अर्चना गुप्ता घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता का बिगड़ा बजट : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने रिश्वत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई को किया गिरफ्तार सुपवा में ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का तीन दिवसीय मंचन 9 से, नाटक के 5 शो प्रस्तुत करेंगे एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी हरियाणा में एक दशक में शिशु मृत्यु दर में 40% से अधिक की गिरावट, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि गुरु अमर दास जी का जीवन मानवता और समानता की मिसाल: सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा

घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता का बिगड़ा बजट : राव नरेंद्र सिंह

07 जून, 2026 08:35 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीवन संकटपूर्ण बना दिया है। उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में हालिया ₹29 की वृद्धि तथा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने न केवल आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, बल्कि छोटे व्यापारियों और कारोबारियों की आर्थिक चुनौतियों को भी बढ़ा दिया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग ₹90 की वृद्धि की जा चुकी है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में करीब ₹1300 तक की भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों और छोटे व्यवसायों की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार की गई वृद्धि ने महंगाई को और अधिक बढ़ावा दिया है। पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर से अधिक हो चुकी है। ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ता है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों सहित दैनिक उपयोग की लगभग सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय ऐसे फैसले ले रही है, जो लोगों की आर्थिक परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय रुपया लगातार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है, जो देश की आर्थिक स्थिति और केंद्र सरकार के आर्थिक प्रबंधन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महंगाई पर नियंत्रण के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के विपरीत नजर आती है।

राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां, बढ़ती बेरोजगारी और बेलगाम महंगाई ने गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर तथा छोटे व्यापारियों को गहरे आर्थिक संकट में धकेल दिया है। बढ़ती कीमतों और घटती क्रय शक्ति के कारण समाज का प्रत्येक वर्ग आर्थिक दबाव झेलने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की नीतियों से उत्पन्न समस्याओं को भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से अपना फैसला सुनाने को तैयार है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए करों में कटौती कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए तथा रुपये को मजबूत करने और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस एवं परिणामकारी कदम उठाए जाएं।
राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं की अनदेखी जारी रखी, तो कांग्रेस पार्टी आम लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अपने जनसंघर्ष को और अधिक व्यापक और तेज करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

देवघर की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत तथा शिवमय वातावरण में मन को मिलने वाली शांति अलौकिक है: डा. अर्चना गुप्ता

देवघर की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत तथा शिवमय वातावरण में मन को मिलने वाली शांति अलौकिक है: डा. अर्चना गुप्ता

सुपवा में ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का तीन दिवसीय मंचन 9 से, नाटक के 5 शो प्रस्तुत करेंगे एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र

सुपवा में ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का तीन दिवसीय मंचन 9 से, नाटक के 5 शो प्रस्तुत करेंगे एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र

चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी

चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एक दशक में शिशु मृत्यु दर में 40% से अधिक की गिरावट, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि

हरियाणा में एक दशक में शिशु मृत्यु दर में 40% से अधिक की गिरावट, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि

गुरु अमर दास जी का जीवन मानवता और समानता की मिसाल: सीएम नायब सिंह सैनी

गुरु अमर दास जी का जीवन मानवता और समानता की मिसाल: सीएम नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कॉकरोज जनता पार्टी को सलाह- ’संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कॉकरोज जनता पार्टी को सलाह- ’संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो

दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- जंतर-मंतर पर नई पार्टी को परमिशन, किसानों और खिलाड़ियों को क्यों नहीं?

दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- जंतर-मंतर पर नई पार्टी को परमिशन, किसानों और खिलाड़ियों को क्यों नहीं?

अब डेटा बताएगा कहां बनेगी सड़क और कहां चाहिए शिक्षक, हरियाणा ने शुरू किया ‘एआई गवर्नेंस’ का नया मॉडल

अब डेटा बताएगा कहां बनेगी सड़क और कहां चाहिए शिक्षक, हरियाणा ने शुरू किया ‘एआई गवर्नेंस’ का नया मॉडल

Manisha Murder Case: इंसाफ के लिए आर-पार की लड़ाई, भिवानी महापंचायत में पिता ने किया आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान

Manisha Murder Case: इंसाफ के लिए आर-पार की लड़ाई, भिवानी महापंचायत में पिता ने किया आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान

Haryana में बदलेगा पटवारी व्यवस्था का ढांचा...लाखों लोगों पर पड़ेगा असर, जानिए क्या है नया प्लान

Haryana में बदलेगा पटवारी व्यवस्था का ढांचा...लाखों लोगों पर पड़ेगा असर, जानिए क्या है नया प्लान