Thursday, March 26, 2026
BREAKING
अक्षय कुमार ने 'वक्त' फिल्म से सीखा जीवन का सबसे बड़ा सबक वैश्विक तनाव से सरसों के बाजार में उबाल; युद्ध की आहट और डॉलर की मजबूती ने बढ़ाई कीमतें लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई एलआईसी को वित्त वर्ष 22 के लिए इनकम टैक्स से मिला डिमांड नोटिस दुर्लभ पृथ्‍वी खनिज स्थायी चुंबक की घरेलू उत्पादन क्षमता वर्ष 2030 तक 5,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्र पाकिस्तान: सिंध में 2022 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त 14,000 स्कूलों को कायाकल्प का इंतजार नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- 'मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत' ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति इजरायल का दावा 'एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत' ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

हरियाणा

घग्गर की निगरानी में 24 टीमें 24 घंटे मुस्तैद, फिलहाल जलस्तर में आंशिक कमी, जिला प्रशासन बरत रहा सतर्कता

11 सितंबर, 2025 02:26 PM

सिरसा (सतीश बंसल) : घग्गर नदी के जलस्तर में पहले के मुकाबले आंशिक कमी आई है, लेकिन सिंचाई विभाग की 24 टीमें लगातार 24 घंटें निगरानी में जुटी हैं। जिला प्रशासन द्वारा भी सतर्कता व सजगता से कार्य किया जा रहा है। घग्गर के जलस्तर व तटबंधों की सुरक्षा को लेकर जहां भी आवश्यकता की संभावना हो, वहां पर संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उपायुक्त शांतनु शर्मा घग्गर नदी व ड्रेन, नहरों की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। सिंचाई विभाग की टीमों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी भी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था और पुख्ता कर रहे हैं। जिला में घग्गर के मुख्य तटबंध सुरक्षित हैं और जलस्तर व तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। आमजन को यदि कहीं तटबंध टूटने या पानी के रिसाव की आशंका हो तो तुरंत संबंधित पटवारी, ग्राम सचिव, सिंचाई विभाग, फ्लड कंट्रोल रूम नंबर 01666-248882 या उपायुक्त कैंप कार्यालय दूरभाष नंबर 01666-248880 पर तुरंत सूचना दें। एसडीओ रघुवीर शर्मा ने बताया कि जिला में घग्गर के मुख्य तटबंध सुरक्षित हैं। सभी 24 टीमें मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही हैं। घग्गर का जलस्तर पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है, लेकिन पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार सुबह 12 बजे तक सरदूलगढ़ प्वाइंट पर लगभग 35620 क्यूसिक, वहीं ओटू वीयर डाउन स्ट्रीम में 25750 क्यूसिक पानी चल रहा है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है, टीमें लगातार निगरानी में लगी है और ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग है। घग्गर नदी के तटबंधों के अलावा जिला में स्थित ड्रेन, खरीफ चैनल, नहरों आदि का भी अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव