Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

मनोरंजन

गौरव खन्ना बनें सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता

12 अप्रैल, 2025 06:20 PM

मुंबई। टीवी के जानेमाने अभिनेता गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता बन गए हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता का ऐलान हो चुका है। 11 अप्रैल को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले था। स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में अनुज कपाडिय़ा का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना अब सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन के विजेता बन चुके हैं। गौरव खन्ना ने अपने नाम ट्राफी नाम कर ली और उन्हें इनाम में 20 लाख रुपए भी मिले।

गौरव को ट्राफी के साथ-साथ शेफ कोट भी मिला है। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना,तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, मिस्टर फैजू और राजीव अदातिया शामिल थे। निक्की तंबोली दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि तेजस्वी प्रकाश को तीसरा स्थान मिला। गौरव खन्ना ने इस सीजन में अपने खाना पकाने की प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया था। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले में गौरव खन्ना ने शानदार डिश बनाई और चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। गौरव खन्ना ने कहा, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतना बिल्कुल अवास्तविक लगता है।इस शो ने मुझे पूरी तरह से मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाल दिया। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का हिस्सा बनना एक बहुत बड़ा सम्मान रहा है। हर एक दिन एक नई चुनौती लेकर आता था, जिसने मुझे और गहराई से सोचने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया और आज विजेता के रूप में यहां खड़े होकर, मैं बहुत गर्व महसूस करता हूं। मैं शो के दर्शकों और प्रशंसकों का बहुत आभारी हूं, जिनके प्यार और समर्थन ने मुझे यह शक्ति और विश्वास दिया कि सचमुच, जब आप अपना दिल और आत्मा किसी काम में लगा देते हैं तो कुछ भी असंभव नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर