Wednesday, August 26, 2026
BREAKING
भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान सोनल दिनुशा के शतक के बावजूद फॉलोऑन नहीं टाल सकी श्रीलंका, पहली पारी 290 पर सिमटी सीए भवानी देवी: ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय तलवारबाज, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण पदक शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता पाकिस्तान : इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग से 15 नवजात बच्चे जिंदा जले उत्तराखंड, असम और गुजरात में UCC लागू होने पर ओवैसी ने साधा निशाना, हिजाब पर फैसले को 'इस्लाम पर हमला' बताया

राष्ट्रीय

गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू तैयार

26 अगस्त, 2026 12:22 PM

नोएडा : गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के करीब 120 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने नागरिकों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को ढकने की अपील की है। साथ ही लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की दवा लेने से बचने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मौसम में बदलाव और वायरल संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर मरीजों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू भी तैयार रखा है। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर घबराने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें। उन्होंने कहा कि खांसी, गले में खराश, बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विशेष रूप से बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी में लोगों से कहा गया है कि खांसते या छींकते समय रुमाल, टिश्यू या कोहनी का इस्तेमाल कर मुंह और नाक को ढकें। हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोते रहें और संक्रमित व्यक्ति के बेहद करीब जाने से बचें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने की भी सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं से दवा लेना उचित नहीं है। कई लोग बुखार या सर्दी-जुकाम होने पर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उपचार शुरू कर देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर सावधानी बरतने को कहा है। डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा का सेवन करने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और संक्रमण के लक्षण होने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लें। विभाग का कहना है कि समय पर पहचान और उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तराखंड, असम और गुजरात में UCC लागू होने पर ओवैसी ने साधा निशाना, हिजाब पर फैसले को 'इस्लाम पर हमला' बताया

उत्तराखंड, असम और गुजरात में UCC लागू होने पर ओवैसी ने साधा निशाना, हिजाब पर फैसले को 'इस्लाम पर हमला' बताया

धार्मिक मामलों को अदालत में विवाद का मुद्दा बनाने के बजाय स्थानीय स्तर पर सुलझाया जाए : मायावती

धार्मिक मामलों को अदालत में विवाद का मुद्दा बनाने के बजाय स्थानीय स्तर पर सुलझाया जाए : मायावती

जो कहा, सो किया, दिल्ली लक्ष्मी योजना के शुभारंभ से पहले बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

जो कहा, सो किया, दिल्ली लक्ष्मी योजना के शुभारंभ से पहले बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी

भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी

निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर