Monday, June 29, 2026
BREAKING
गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन

हरियाणा

गोहाना अनाज मंडी में बासमती धान के भाव में हुई बढ़ोतरी, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

03 दिसंबर, 2025 05:25 PM

गोहाना : गोहाना की नई अनाज मंडी में इन दिनों बासमती धान के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से बाज़ार में धान की कीमतें तीन सौ से चार सौ रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ी हैं। इस बढ़ोतरी ने किसानों के चेहरों पर फिर से रौनक ला दी है। शुरुआती सीजन में किसानों को उम्मीद के अनुरूप दाम न मिलने के कारण निराशा थी, लेकिन वर्तमान भावों ने उनकी चिंता कम कर दी है। मंडी में बढ़ते भावों के चलते किसानों की आवाजाही में भी इज़ाफा हुआ है। सुबह से ही किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और वाहनों में भरकर धान लेकर मंडी पहुँच रहे हैं, ताकि बढ़े हुए दामों का लाभ समय रहते उठाया जा सके। 

किसानों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से उन्हें राहत मिली है, क्योंकि इस सीजन की लागत पहले ही अधिक थी। चाहे वह खाद हो, डीज़ल हो या मजदूरी हो। ऐसे में बढ़े हुए रेट उनकी मेहनत की भरपाई करने में मदद करेंगे। कई किसान मानते हैं कि अगर भाव कुछ दिनों तक इसी स्तर पर स्थिर रहते हैं, तो इस सीजन को लाभदायक माना जा सकता है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार धान की फसल अच्छी हुई है, लेकिन लागत बढ़ने और अबकी बार फसलों में दाना कम निकलने के कारण किसानों को लगात भी पूरी नहीं हो रही थी। अबकी बार लेबर की कमी के चलते किसान मशीनों से अपनी फसलों की कटाई करवा रहे हैं, जिसके चलते उनकी फसलों में नमी की मात्रा भी अधिक थी और उनकी फसलों के भाव भी कुछ कम मिल रहे थे लेकिन अब किसान हाथ की कटाई से अपनी फसल को सूखा कर ला रहे है जिस के चलते भाव में तीन सौ से चार सौ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। धान के भाव में बढ़ोतरी होने से उनको फायदा होगा। 

वहीं गोहाना अनाज मंडी में आढ़तियों की मानें तो पिछले तीन से चार दिनों से धान के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। धान के भाव बढ़ने से किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को भी फायदा होगा। उनकी आढ़त में बढ़ोतरी होगी। किसान अब फिर अपना स्टॉक किया हुआ धान मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं जिसके चलते मंडी में रोजाना एक लाख बोरी की आवक आ रही है।  

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव