Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

हरियाणा

गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा: शाह ने फिर उठाया खर्ची पर्ची का मुद्दा, सीएम सैनी ने पुलिस भर्ती का ऐलान किया

24 दिसंबर, 2025 08:34 PM

पंचकूला : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को हरियाणा के पंचकूला पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित सहकारी सम्मेलन में शिरकत की और लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने कहा कि गीता की भूमि और हरि की भूमि हरियाणा आकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है।

इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री ताऊ देवी लाल स्टेडियम पहुंचे, जहां हरियाणा पुलिस के 5061 नव-प्रशिक्षित जवानों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। परेड में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी को लेकर अमित शाह ने विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि जब देश की पहली पंक्ति में बेटियां खड़ी होती हैं, तो यह पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है।

अमित शाह ने जानकारी दी कि यह हरियाणा पुलिस की पहली ऐसी बैच है, जिसमें करीब 85 प्रतिशत जवान ग्रेजुएट और डबल ग्रेजुएट हैं तथा औसत आयु मात्र 26 वर्ष है। उन्होंने कहा कि यह पहला बैच है जो नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद सेवा में आ रहा है और कानूनों की पूरी समझ के साथ जनता की सेवा करेगा।

गृहमंत्री ने सीएम सैनी की तारीफ की
केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले हरियाणा में नौकरियों को लेकर पर्ची-खर्ची की चर्चा होती थी, लेकिन अब योग्यता के आधार पर पारदर्शी भर्ती हो रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आज पास आउट होने वाले जवान हैं।

माता-पिता गर्व महसूस कर रहे : सीएम सैनी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्दी में अपने बच्चों को देखकर माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और अमित शाह के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति ने पुलिस बल को नई ऊर्जा दी है।

6000 नए पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी : सीएम सैनी
सीएम सैनी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हरियाणा पुलिस की अहम भूमिका रही है और 5061 नए जवान इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रदेश में जल्द ही 6000 नए पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिनमें करीब 1500 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव