Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

गुवाहाटी टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, 2-0 से गंवाई सीरीज, SA ने 25 साल बाद जीता टूर्नामेंट

26 नवंबर, 2025 04:39 PM

गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार हुआ है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टेस्ट में —- रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही महेमान टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में कोई टेस्ट सीरीज जीती है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर ने 6 विकेट चटकाए। रविंद्र जडेजा के 53 रनों को छोड़ कोई भी भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में 20 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। भारत के सामने जीत के लिए 549 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला था। जवाब में भारत की पूरी टीम 140 रनों पर ही सिमट गई। सलामी बल्लेबाज जायसावाल और केएल राहुल 13 और 6 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी पारी में भी भारत का टॉपऑर्डर पूरी तरह फेल नजर आया।

इससे पहले हार्मर की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत का चायकाल के समय तक 90 के स्कोर पर पांच विकेट कर दिया था। चायकाल के बाद भारत का छठा विकेट साई सुदर्शन के रूप में गिरा। उन्होंने 139 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाये। वॉशिंगटन सुदंर 44 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। 62वां ओवर कर रहे केशव महाराज की पहली गेंद पर छक्का लगाकर रवींद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अगले ही ओवर में हार्मर, नीतीश कुमार रेड्डी को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया। इसी के साथ छठी सफलता हार्मर के नाम रहीं। 64वें ओवर की पहली गेंद पर केशव महाराज ने रवींद्र जडेजा को आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। रवींद्र जडेजा ने 87 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर महाराज ने को आउटकर 140 के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर दिया।

पहले टेस्ट में टेम्बा बवुमा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई तो वहीं गुवाहाटी टेस्ट में पारी लड़खड़ाने के बाद मुथुसामी और यानसन ने दक्षिण अफ्रीका को एक बड़े स्कोर पर पहुंचा और दोनों ही मैचों में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजो विशेषकर यानसन और हार्मर ने भारतीय बल्लेबाज़ों की नाक में दम कर रख दिया और एक ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत हासिल कर ली।न्यूजीलैंड के बाद अब दक्षिण अफ्रीका ने भारत का घर पर सूपड़ा साफ कर दिया।

हार्मर ने भारत में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं, उन्होंने डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है । बिना कोई टेस्ट हारे कप्तान के तौर पर सबसे अधिक टेस्ट जीत – बावुमा 12 मैचों में 11 जीत के साथ सबसे आगे हैं, वह माइक ब्लेयरली के साथ थे जिन्होंने इससे पहले 15 में से 10 जीत हासिल की थीं। दक्षिण अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 23 ओवर में 37 रन देकर छह विकेट लिए। केशव महाराज को दो विकेट मिले। सेनुरन मुतुसामी और मार्को यानसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पूर्व भारत ने आज सुबह कल के 27 रन पर दो विकेट से आगे खेलना शुरु किया। पहले सत्र की शुरुआत में 24वें ओवर में साइमन हार्मर ने कुलदीप यादव (पांच) को बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने ध्रुव जुरेल (दो) को एडन मारक्रम के हाथों कैच आउट भारत के मैच ड्रा कराने की उम्मीदों को करारा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान ऋषभ पंत ने साई सुदर्शन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया और इसी दौरान एक चौका और एक छ्क्का लगाते हुए तेज शुरुआत का संकेत भी दिया।

32वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्मर ने पंत को मारक्रम के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवां झटका दिया। पंत ने 16 गेंदों मे 13 रन बनाए। कुछ देर पिच पर जमने के बाद रवींद्र जडेजा ने भी हाथ खोला और 43वां शुरु कर रहे केशव महाराज की पहली ही गेंद छक्का जड़ा दिया। भारत ने चायकाल तक पांच विकेट पर 90 रन बनाये और साई सुदर्शन 138 गेंदों में (14) तथा रवींद्र जडेजा 40 गेंदों में (30) मैच बचाने के लिए संघर्ष करते दिखे।

बता दें कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने साल 2000 में हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व में भारत को 2-0 से हराकर घरेलू टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश किया था। तब पहला मैच मुंबई में हुआ जिसे अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट से जीता। वहीं दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु में हुआ, जिसे तब प्रोटियाज टीम ने एक पारी और 71 रन से जीता था। ऐसे में टेम्बा बावुमा ने कोलकाता और अब गुवाहाटी टेस्ट जीतकर हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा