Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- ईरान पर फिर लगेगी समुद्री नाकेबंदी आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना… PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…” Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा मिडिल ईस्ट में बढ़ी जंग की आहट, अमेरिका का ईरान पर लगातार तीसरा सैन्य हमला होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी मिसाइल हमला, यूएई के दो तेल टैंकर निशाने पर; भारतीय क्रू मेंबर की मौत, आठ घायल भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट मैच 270 रन से अपने नाम किया, खेल मंत्री ने देश की बेटियों की सराहना की

राष्ट्रीय

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा : गश्त के दौरान पानी के टैंकर से टकराई पुलिस की ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक गंभीर घायल

14 जुलाई, 2026 11:18 AM

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब पुलिस की एक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) गश्त पर थी और सड़क पर खड़े एक पानी के टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे ERV गाड़ी संख्या-254 फर्रुखनगर के खेड़ा खुर्मुपुर के पास नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर से अटैच पानी के टैंकर में पुलिस की गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद दोनों हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल गाड़ी के भीतर ही बुरी तरह फंस गए। आसपास के स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के हिस्सों को तोड़कर तीनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला और तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों हेड कॉन्स्टेबल को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल और हेड कॉन्स्टेबल अनिल के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे साथी कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना का मुख्य कारण टैंकर चालक की लापरवाही थी। सड़क पर खड़े उस पानी के टैंकर पर न तो कोई लाइट चालू थी और न ही उस पर कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया था। अंधेरा होने की वजह से ERV चला रहे पुलिसकर्मी को सामने खड़ा टैंकर समय रहते दिखाई नहीं दिया और यह बड़ा हादसा हो गया।
पुलिस ने दोनों मृत पुलिसकर्मियों के शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है, जिनका आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने लापरवाही से टैंकर खड़ा करने वाले ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू

विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

संघर्ष और अस्थिरता के दौर में आगे आए यूएन : एस जयशंकर ने भारत के यूएनएससी 2028-29 कैंपेन की शुरुआत की

संघर्ष और अस्थिरता के दौर में आगे आए यूएन : एस जयशंकर ने भारत के यूएनएससी 2028-29 कैंपेन की शुरुआत की

मौसम का डबल अटैक : राजस्थान-गुजरात-एमपी सहित बड़े हिस्से में मानसून पर लगा ब्रेक, अरुणाचल में बादल फटने से ITBP के 15 जवान फंसे

मौसम का डबल अटैक : राजस्थान-गुजरात-एमपी सहित बड़े हिस्से में मानसून पर लगा ब्रेक, अरुणाचल में बादल फटने से ITBP के 15 जवान फंसे

महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो बड़ी और कड़ी कार्रवाई : भजनलाल शर्मा

महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो बड़ी और कड़ी कार्रवाई : भजनलाल शर्मा

उत्तर प्रदेश: ढाई-तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में, शुरू हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश: ढाई-तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में, शुरू हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह