Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल' विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

राष्ट्रीय

गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान और पूजा-अर्चना जारी

29 जुलाई, 2026 03:11 PM

वाराणसी: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान किए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं। तीर्थ पुरोहित विवेकानंद पांडेय ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए कहा कि आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, जिसे गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अज्ञान रूपी अंधकार से निकालकर ज्ञान और प्रकाश की ओर ले जाता है, उसे गुरु कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इसी दिन ऋषि-मुनियों ने लोगों को ज्ञान का मार्ग दिखाया था, इसलिए इस पर्व का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि दूर-दूर से श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा के अवसर पर काशी पहुंचते हैं। कई लोग अपने बच्चों को गंगा स्नान कराते हैं और भगवान से उनके उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति की कामना करते हैं। श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी करते हैं और जीवन में सफलता व सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हैं।

लखनऊ के गोमती नगर से वाराणसी पहुंचे श्रद्धालु महेश ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर कहा कि इस दिन का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार चातुर्मास के दौरान भगवान भोलेनाथ सृष्टि का भार संभालते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

गोरखपुर निवासी श्रद्धालु अमर सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व प्राचीन समय से ही विशेष महत्व रखता है। यह गुरु के सम्मान और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का दिन है। इस अवसर पर लोग स्नान-ध्यान करते हैं और अपने गुरु का स्मरण करते हैं।

वहीं, लखनऊ से आए श्रद्धालु दिनेश चन्द्रोजा ने बताया कि वह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने वाराणसी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि घाटों पर स्नान का अनुभव बहुत अच्छा रहा और भीड़ कम होने के कारण आराम से पूजा-अर्चना करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि गुरु मंत्र लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है, इसलिए वह हर वर्ष इस अवसर पर गंगा स्नान और गुरु वंदना के लिए आते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस