Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

खेल

गुकेश नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर, वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन ने जीता खिताब

08 जून, 2025 04:28 PM

वल्र्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन ने नॉर्वे चेस 2025 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। वल्र्ड चैंपियन डी गुकेश प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रहे। एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी 5वें स्थान पर रहे। जीत के बाद कार्लसन ने कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। टूर्नामेंट जीतना राहत की बात है। टूर्नामेंट काफी उतार-चढ़ाव भरी रहा, लेकिन अंत में सब कुछ अच्छा रहा। गुकेश और अर्जुन के बारे में उन्होंने कहा, सभी बहुत अच्छे हैं। हालांकि, उन्हें अभी भी तैयारी के लिए थोड़ा समय चाहिए। आर्मेनिया में एक टूर्नामेंट चल रहा है, जहां भारत के आर प्रग्गनानंद और अरविंद चिदंबरम ने बहुत अच्छा शतरंज खेला। भारतीय स्टार डी गुकेश ने छठे राउंड में वल्र्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराया था। गुकेश की क्लासिकल चेस में कार्लसन के खिलाफ पहली जीत हासिल की थी। हार के बाद कार्लसन ने गुस्से में चेस बोर्ड पर मुक्का मारा, जिससे मोहरे बिखर गए। हालांकि बाद उन्होंने गुकेश से माफी मांगी और उनकी पीठ भी थपथपाई। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और चले गए।

चाहे यह अच्छी याद नहीं, पर मुकाबला हमेशा याद रहेगा

डी गुकेश के खिलाफ हुए मुकाबले में मिली हार को लेकर मैग्नस कार्लसन ने कहा, भले ही यह कोई अच्छी याद नहीं, लेकिन मुकाबला हमेशा याद रहेगा।

वूमंस कैटेगरी में यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक विजेता

वूमंस कैटेगरी में यूक्रेन की ग्रैंडमास्टर अन्ना मुजीचुक ने खिताब जीता। भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी तीसरे और वैशाली रमेशबाबू पांचवें स्थान पर रहीं। मुजीचुक ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। इस टूर्नामेंट में जीत बहुत मायने रखती है। मुझे लगता है कि यह बड़ी सफलता है। भारत को नई पीढ़ी से कई नए और अच्छे खिलाड़ी मिल रहे हैं, लेकिन पुरानी पीढ़ी में भी कोनेरू हंपी जैसी दिग्गज रही हैं। मैंने कोनेरू के साथ अपना पहला गेम तब खेला था, जब मैं केवल सात साल की थी। उस समय वो 10 साल की थी। यह 28 साल पहले की बात है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल