Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

पंजाब

गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, 'प्रबंधक को मारा-पीटा और वीडियो बनाई गई'

21 मार्च, 2026 08:21 PM

अमृतसर । पंजाब से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब राज्य भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या को लेकर कहा कि जिला प्रबंधक ने शनिवार सुबह छह बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि आत्महत्या की वजह यह थी कि 13 तारीख को टेंडर जारी किया गया था और दरें स्पष्ट रूप से निर्धारित थीं। मौजूदा सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर ने भी अपने पिता के नाम पर टेंडर के लिए आवेदन किया था। बाद में भुल्लर ने जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा को घर पर बुलाकर बेइज्जती की। गुरजीत सिंह औजला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रबंधक को मारा-पीटा गया और वीडियो बनाई गई। अधिकारी को गैंगस्टर से मरवाने की धमकी दी गई। अधिकारी ने डर से अपने परिवार के लोगों को रिश्तेदारों के घर भेज दिया था। इसके बाद जिला प्रबंधक ने वीडियो जारी कर सल्फास खा लिया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी मंत्री के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यहां पर सभी लोग मंत्री से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गगनदीप सिंह रंधावा की हत्या की गई है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जाएगी। जांच प्रभावित ना हो इसलिए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी की आत्महत्या और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से जुड़े यातना के गंभीर आरोपों के बीच अमृतसर में एक युवा अधिकारी की जान चली गई। अमृतसर वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास का सेवन करके आत्महत्या कर ली।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट