Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

पंजाब

गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में बिक्रम मजीठिया ने सीबीआई जांच की मांग की, सरकार को घेरा

21 मार्च, 2026 08:18 PM

चंडीगढ़ । पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाया है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, "आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की यातना और गंभीर आरोपों के बीच अमृतसर में एक युवा की जान चली गई।

अमृतसर वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास लेकर आत्महत्या कर ली। रणजीत एवेन्यू निवासी गगनदीप अमृतसर के साथ-साथ पट्टी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। आरोप है कि उन्हें 10 लाख की रिश्वत स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया था।" बिक्रम सिंह मजीठिया ने आगे लिखा, "मंत्री के सहयोगी को निविदा देने के लिए गगनदीप पर दबाव डाला गया था, जिसके बाद उन्होंने एक वैध बोलीदाता को चुना। इससे लालजीत सिंह भुल्लर और सत्ता में बैठे लोगों के आचरण पर गंभीर सवाल उठते हैं। जवाबदेही के सवाल अब मुख्यमंत्री तक भी पहुंचते हैं। उनके फोन को सुरक्षित रखना और संरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है, जिसमें महत्वपूर्ण सबूत हो सकते हैं। निष्पक्ष, स्वतंत्र जांच के लिए सीबीआई को केस सौंपना चाहिए, जिससे पीड़ित के परिवार को न्याय मिले।"

गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या वाला वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है। इस मामले की जांच सीएम ने मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को दी गई है।
वहीं, लालजीत भुल्लर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। भुल्लर ने एक्स पोस्ट पर लिखा है, मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, वह बिल्कुल बेबुनियाद और झूठे हैं पर सच्ची पार्टी हमेशा सच का साथ देती है और सच के साथ खड़ी होती है। इसीलिए मैं मैं चाहता हूं कि उन आरोपों की जांच हो, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।"

इस मुद्दे पर पंजाब के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, "पहले लोग फिरौती न मिलने की वजह से अपनी जान गंवा रहे थे, लेकिन अब सरकारी मंत्रियों की रिश्वत की मांग पूरी न कर पाने की वजह से अधिकारियों को अपनी जान देनी पड़ रही है। पंजाब अपने सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है। क्या मुख्यमंत्री अब भी अपनी सरकार को क्रूर ईमानदार लोगों की सरकार कह रहे हैं?"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट