Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्य

07 मार्च, 2026 07:03 PM

श्रीनगर : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद घाटी के कई हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर पूरे सप्ताह लागू प्रतिबंधों को अधिकारियों द्वारा हटाए जाने के बाद शनिवार को कश्मीर में जनजीवन सामान्य हो गया। अधिकारियों ने कहा कि घाटी के सभी हिस्सों से प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने लोगों के जमावड़े को रोकने के लिए लाल चौक समेत कुछ स्थानों पर लगाए गए बैरिकेड हटा दिए हैं।

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में खामेनेई की हत्या के बाद रविवार को हुए व्यापक प्रदर्शनों के बाद लाल चौक स्थित प्रतिष्ठित घंटाघर को चारों ओर बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह लाल चौक और शहर के अन्य क्षेत्रों में दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान फिर से खुल गए और सार्वजनिक और निजी परिवहन सामान्य रूप से चल रहा था।

सोमवार को लागू मोबाइल इंटरनेट और प्रीपेड सिम कार्ड सेवाओं पर प्रतिबंध शुक्रवार शाम को बहाल कर दिए गए। हालांकि शिक्षण संस्थान बंद रहे और 9 मार्च को खुलने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहर भर से बैरिकेड और अधिकांश पुलिस एवं अर्धसैनिक सीआरपीएफ कर्मियों को हटा लिया गया है लेकिन स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सोमवार को कश्मीर के उन हिस्सों में लोगों की आवाजाही और सभा पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए थे जहां बड़े पैमाने पर सड़क प्रदर्शन हुए थे।

कश्मीर जहां लगभग 15 लाख शिया आबादी है में खामेनेई की हत्या की खबर फैलते ही लाल चौक, सैदा कदल, बुडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी सीना पीटते हुए अमेरिका विरोधी और इजरायल विरोधी नारे लगा रहे थे। हालांकि प्रदर्शन ज्यादातर शांतिपूर्ण रहे लेकिन कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच मामूली झड़पें हुईं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों को मामूली बल प्रयोग करना पड़ा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम