Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

खरड़ में ED ने दी दबिश:बिल्डर्स पर एक्शन; ऑफिसों और घरों में रिकार्ड खंगाला; गायक पर पैसे उड़ाए थे

01 दिसंबर, 2022 06:19 PM

पंजाब में मोहाली के खरड़ में ED ने आज एक नामी बिल्डर के घर रेड की। लगभग 1 घंटे से ज्यादा यह रेड चली। ED की यह रेड कुछ अन्य बिल्डर्स के घरों और ऑफिसों में भी हुई। खरड़ की नगर परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लोंगिया के जेठ काला सैनी के घर रेड की गई है। बिल्डर के घर जब रेड की गई उसके घर में बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक पुलिस के साथ ED के अफसर दिन के समय आ पहुंचे। ऐसे में आए मेहमान घबरा गए। वहीं पूरे प्रोटोकॉल के तहत रेड की गई।

जानकारी के मुताबिक, ED ने गिलको वैली के मालिक रणजीत सिंह गिल के ऑफिस और पार्टनर रणधीर सिंह धीरा के घर भी रेड की। तीन जगहों पर यह रेड की बात सामने आई है। रणजीत सिंह गिल के ऑफिस तथा पार्टनर एवं पूर्व सरपंच रणधीर सिंह धीरा के दफ्तर और घर में टीम ने जांच की। वहीं खरड़ की नगर परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया के जेठ काला सैनी के घर छापेमारी की गई। रणजीत सिंह गिल की चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित कोठी भी टीम ने जांच की।

रिसेप्शन में रेड
अकाली नेता जसप्रीत कौर लौंगिया के जेठ काला सैनी के लड़के की शादी की रिस्पेशन चल रही थी जब यह रेड की गई। लौंगिया के पति अकाली नेता रणजीत सिंह गिल के बेहद करीबी हैं। वहीं रणजीत सिंह गिल सुखबीर बादल के करीबी माने जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि इस शादी के दौरान रणजीत सिंह गिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत कई अकाली नेता मौजूद थे। वहीं एक जाने-माने गायक भी इस शादी में पहुंचे हुए थे।

गायक पर पैसे उड़ाए थे
सूत्र बताते हैं कि इस शादी में जब पंजाबी गायक ने गाना गाया तो मौजूद नेताओं की तरफ से गायक पर 500 और 2000 रुपए के नोट के रूप में लाखों रुपये उड़ाए गए थे। इसका वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद ED ने काला सैनी, रणजीत सिंह गिल और रणधीर सिंह धीरा के ठिकानों की सूचना जुटाई। जिसके बाद आज सुबह ही अलग-अलग टीमें बनाकर सभी के ठिकानों पर दबिश दी गई।

दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके
बता दें कि रणजीत सिंह गिल ने लगभग 30 वर्ष पूर्व खरड़ से रियल एस्टेट का काम शुरू किया था। इससे पहले वह रोपड़ में रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। 2017 में अकाली दल के जत्थेदार उजागर सिंह बडाली का टिकट काटकर इन्हें टिकट दिया गया था। वहीं 2022 विधानसभा चुनाव में भी शिअद ने इन्हें टिकट दिया था लेकिन वह आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अनमोल गगन मान से भारी अंतर से हार गए थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार