Saturday, September 19, 2026
BREAKING
केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’ क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : प्रधानमंत्री मोदी कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले 5 देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राष्ट्रीय

क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : प्रधानमंत्री मोदी

19 सितंबर, 2026 05:13 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शनिवार को भारत की पर्यावरण से जुड़ी उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, “अभी कुछ दिन पहले भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चली है और ये दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है। ये क्लीन मोबिलिटी के एक नए युग की शुरुआत है।” उन्होंने बताया कि पिछले 12 सालों में भारत की विंड एनर्जी क्षमता में 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। हाइड्रो-एनर्जी क्षमता में भी मजबूत वृद्धि देखी गई है। नया भारत न्यूक्लियर एनर्जी पर भी फोकस कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार इन क्षेत्रों में प्राइवेट प्लेयर्स के लिए भी रास्ते खोल रही है। इन प्रयासों से भारत की नॉन-फॉसिल एनर्जी क्षमता में 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ई-मोबिलिटी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत में हर साल केवल 3,000 ई-व्हीकल बिकते थे। पिछले साल करीब 25 लाख ईवी की बिक्री हुई, जो एक अविश्वसनीय वृद्धि है। इससे पर्यावरण को मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि फास्टैग से टोल बूथ पर इंतजार का समय और ईंधन की बर्बादी काफी कम हुई है। पीएम मोदी ने बताया कि 2014 तक देश के सिर्फ 5 शहरों में 250 किमी से कम मेट्रो नेटवर्क था। आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चल रही है और भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हो गया है जिनके पास 1 हजार किमी से ज्यादा का मेट्रो नेटवर्क है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण से करोड़ों लीटर डीजल की बचत हुई है, जिससे पर्यावरण को भी फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा विकास तेज भी है और सस्टेनेबल भी है। आज जल संरक्षण में भी अभूतपूर्व काम हो रहा है। 70,000 से ज्यादा अमृत सरोवर बनाए गए हैं। ‘कैच द रेन’ पहल के तहत देश भर में करीब 1.5 करोड़ जल संचयन संरचनाएं बनाई गई हैं।

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग से बड़ा बदलाव आया है। 12.5 लाख हेक्टेयर में नेचुरल फार्मिंग के क्लस्टर बनाए गए हैं। करीब 3,000 किस्म की जलवायु-अनुकूल फसलें विकसित की गई हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हम एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देकर कार्बन फुटप्रिंट कम कर रहे हैं। पिछले 12 वर्षों में हमारा बहुत घना वन क्षेत्र 22 प्रतिशत बढ़ा है।

प्लास्टिक वेस्ट की चुनौती पर पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई है। हमने ‘रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल’ के मंत्र के साथ सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दिया है। आज भारत में हर रोज हजारों टन कचरे को रीसाइकल किया जा रहा है। गोबरधन योजना के माध्यम से गांवों में गोबर और दूसरे ऑर्गेनिक वेस्ट को भी उपयोगी संसाधन में बदला जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की

एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी

कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां, 2017 से पहले भर्ती में होती थी लूट : मुख्यमंत्री योगी

छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां, 2017 से पहले भर्ती में होती थी लूट : मुख्यमंत्री योगी

राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार

राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार

भारत ने नेपाल भेजी मदद की एक और खेप, 11 टन राहत सामग्री में हाइजिन किट और दवाएं शामिल

भारत ने नेपाल भेजी मदद की एक और खेप, 11 टन राहत सामग्री में हाइजिन किट और दवाएं शामिल

भारत ने जापानी लॉजिस्टिक्स दिग्गज एनएक्स ग्रुप के साथ किया समझौता, सेमीकंडक्टर मिशन को मिलेगा बढ़ावा

भारत ने जापानी लॉजिस्टिक्स दिग्गज एनएक्स ग्रुप के साथ किया समझौता, सेमीकंडक्टर मिशन को मिलेगा बढ़ावा