Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

कोरगज्जा ने मुझे एक नया संगीत जॉनर बनाने का मौका दिया-संगीतकार गोपी सुंदर

19 अप्रैल, 2025 02:14 PM
मुंबई : साउथ इंडिया की ऑडियो कंपनियों के बीच राइट्स हासिल करने की होड़ अब अपने चरम पर है, जो भारतीय संगीत इंडस्ट्री के लिए एक नए और उत्साहजनक युग की शुरुआत का संकेत दे रही है।
 
इसी कड़ी में, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक और निर्देशक सुदीप अट्टावर की आने वाली फिल्म ‘कोरगज्जा’ को लेकर ऑडियो कंपनियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। निर्माता त्रिविक्रम सपल्या के अनुसार, कई शीर्ष ऑडियो कंपनियों ने फिल्म के म्यूज़िक राइट्स के लिए उम्मीद से कहीं अधिक बड़े ऑफर दिए हैं।
 
फिल्म के संगीतकार गोपी सुंदर ने इस परियोजना को "एक अनोखा संगीत अनुभव" बताया है। गोपी सुंदर कहते हैं, "कोरगज्जा की विषयवस्तु ने मुझे एक नया संगीत जॉनर बनाने का मौका दिया। इस फिल्म की गहराई पारंपरिक सिनेमा से अलग है, और इसके लिए संगीत तैयार करना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक अनुभव रहा।"
 
उन्होंने आगे बताया, "इस फिल्म के संगीत के लिए मुझे कर्नाटक के तुलु नाडु क्षेत्र की परंपराओं और सांस्कृतिक गहराई को समझना पड़ा। इन्हीं परंपराओं को आत्मसात करने के बाद मैंने धुनों को रचा और मुझे खुशी है कि निर्देशक को मेरा काम पसंद आया।"
 
फिल्म ‘कोरगज्जा’, त्रिविक्रम सिनेमा और सक्सेस फिल्म्स के बैनर तले बनी है। यह कहानी करावली क्षेत्र (तुलु नाडु) के पूज्य देवता कोरगज्जा पर आधारित है, जिसमें 800 साल पहले एक आदिवासी युवक के कोरगज्जा रूप में रूपांतरण की गूढ़ और आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है।
 
इस फिल्म में कुल 6 गीत शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न शैलियों और भाषाओं में संगीतबद्ध किया गया है। गीतों के बोल खुद निर्देशक सुदीप अट्टावर ने लिखे हैं। संगीत की खास बात यह है कि इसमें शंकर महादेवन का एक विशेष ट्रैक शामिल है, जिसमें शिव तांडव के श्लोकों को आधुनिक संगीत के साथ मेल करके पेश किया गया है।
 
फिल्म के साउंडट्रैक में श्रेय घोशल, सुनिधि चौहान, शंकर महादेवन, जावेद अली, स्वरूप खान और अरमान मलिक जैसे नामी गायकों की आवाजें शामिल हैं, जिन्होंने गोपी सुंदर की नवाचारपूर्ण रचनाओं को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इतना ही नहीं, कई बड़े गायकों ने स्वयं गोपी सुंदर से संपर्क कर उनके संगीत की सराहना की और इस नई शैली में काम करने की इच्छा जताई।
 
गोपी सुंदर ने निर्देशक सुदीप अट्टावर की शोध-कार्य की भी प्रशंसा की और कहा कि, "उन्होंने इस कथा की आत्मा को जिस तरह उकेरा है, वह आज के सिनेमा के दायरे से कहीं आगे है।"
 
निर्देशक सुधीर अत्तावर ने स्पष्ट किया कि ‘कोरगज्जा’ की कहानी फिल्म ‘कांतारा’ से पूरी तरह भिन्न है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक और केरल क्षेत्र में लगभग 5000 दैवों की पूजा होती है, जबकि कांतारा में केवल एक देवता को दर्शाया गया था। इस विषय पर शोधकार्य में उन्हें कार्यकारी निर्माता विद्याधर शेट्टी का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
 
फिल्म में कबीर बेदी, मशहूर कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर और गणेश आचार्य, साउथ के कलाकार भाव्या, श्रुति जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के तकनीकी पक्ष में भी नामी हस्तियों को जोड़ा गया है – सिनेमैटोग्राफी मनोज पिल्लई, एडिटिंग जिथ जोशी और विद्याधर शेट्टी, साउंड डिजाइनिंग बिबिन देव, तीन बार के केरल राज्य पुरस्कार विजेता लिजू प्रभाकरण द्वारा रंग-संयोजन और वीएफएक्स व ग्राफिक्स की कमान लवन- कुशन के हाथ में है।
 
कुल मिलाकर, ‘कोरगज्जा’ एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है जो भारतीय सिनेमा के परिदृश्य को एक नई दिशा दे सकती है – संगीत, संस्कृति और तकनीक का अद्वितीय संगम।
 
Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार