Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

कॉपर महंगा होते ही इलेक्ट्रॉनिक सामान पर मार, AC-फ्रिज के दाम 10% तक बढ़ने के आसार

28 जनवरी, 2026 02:17 PM

अगर आप एसी, फ्रिज या पंखा खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। कॉपर (तांबा) की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर दिखने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक, हर हफ्ते दामों में बदलाव हो रहा है और इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है।

व्यापारियों का दावा है कि जनवरी महीने में ही एसी, फ्रिज और पंखों समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम बढ़ चुके हैं, जबकि आने वाले दिनों में कॉपर से जुड़े उत्पादों की कीमतों में करीब 10 फीसदी तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

GST राहत पर पानी फिरने की आशंका
पिछले साल केंद्र सरकार की ओर से किए गए GST सुधारों के बाद कार, एसी, टीवी जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद सस्ते हुए थे और लोगों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब कॉपर की महंगाई के चलते यह राहत ज्यादा समय तक टिकती नहीं दिख रही है।

कमला नगर मार्केट के इलेक्ट्रॉनिक सामान कारोबारी विकास तनेजा के मुताबिक, “कॉपर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है। जनवरी की शुरुआत से ही कई कंपनियों ने एसी और फ्रिज के दाम बढ़ा दिए हैं।”

दो महीने में 40% महंगा हुआ कॉपर
कारोबारियों के अनुसार, पिछले दो महीनों में कॉपर की कीमतों में करीब 40 फीसदी की तेजी आई है। जो कॉपर पहले करीब 1000 रुपए प्रति किलो मिल रहा था, उसकी कीमत अब 1400 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है।

इसका असर अब मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पर पड़ने लगा है। जनवरी की शुरुआत में कई कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं और आशंका है कि अगले महीने से इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की कीमतों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

कारोबारी और ग्राहक दोनों परेशान
दरियागंज के कारोबारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि कॉपर के बढ़ते दामों ने कारोबारियों के साथ-साथ आम ग्राहकों की चिंता भी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, “कंपनियों ने एसी और फ्रिज के दाम बढ़ा दिए हैं। नए स्टॉक की खरीद पर ज्यादा पैसा लग रहा है, जिसका बोझ आखिरकार ग्राहकों पर ही पड़ेगा।”

गर्मी के मौसम से पहले एसी और अन्य कूलिंग प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ने वाली है, ऐसे में कीमतों में यह बढ़ोतरी आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल सकती है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख