Monday, May 25, 2026
BREAKING
अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 720 अंक, निफ्टी 23,900 के पार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की शानदार जीत गुरिंदर वीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड केकेआर को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का अंत जीत के साथ किया राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा प्रणय वर्मा की तारिक रहमान से विदाई मुलाकात, भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई गति देने पर दिया जोर संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट मजबूत एसआईपी निवेश और विदेशी निवेशकों की बिकवाली रुपए में कमजोरी की बड़ी वजह : जेफरीज हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

मनोरंजन

'कॉकटेल 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'तुझको' आउट, प्यार के रंग में डूबे नजर आए शाहिद-रश्मिका

25 मई, 2026 01:21 PM

मुंबई : अभिनेता शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' का नया गाना 'तुझको' सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। यह एक सोलफुल और भावुक रोमांटिक ट्रैक है। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "बहुत सारे प्यार और भावनाओं से भरा यह खूबसूरत गाना दिल को छू लेने वाला है।" उन्होंने आगे लिखा, "मुझे यह गाना बेहद पसंद आया और उम्मीद है कि आप सभी को भी यह उतना ही पसंद आएगा।" गाने में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की फ्रेस केमिस्ट्री देखने को मिलती है। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री बेहद सहज, सुंदर और प्रभावशाली नजर आ रही है। यह कोई लाउड पार्टी सॉन्ग नहीं है बल्कि पूरा फोकस रोमांस, इमोशंस और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस पर रखा गया है। गाने के खूबसूरत विजुअल्स और सुरीली धुन दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।

हालांकि, इससे पहले गाने का टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसने फैंस के प्रति गाने और फिल्म को लेकर उत्सुकता जाहिर की थी। अब पूरा रिलीज करने के बाद इसे दर्शकों और म्यूजिक लवर्स की ओर से जबरदस्त सराहना मिल रही है। अपनी शानदार मेलोडी की वजह से यह गाना धीरे -धीरे लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन रहा है। गाने को अरिजीत सिंह और सुनिधि चौहान ने अपनी शानदार आवाज में गाया है, जबकि अमिताभ भट्टाचार्या ने इसके लिरिक्स लिखे हैं और प्रीतम चक्रवर्ती ने इसका संगीत तैयार किया है।

मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हुए गाने के आखिरी में कृति सेनन का सीन भी रखा है। पूरे गाने में रश्मिका और शाहिद के बीच खास बॉन्ड देखने को मिलता है लेकिन इसके आखिरी में कृति सेनन की एंट्री होती है, जिससे लव ट्राएंगल का ट्विस्ट आता है।

'कॉकटेल 2' साल 2012 की सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। आधुनिक रिश्तों और भावनात्मक उलझनों पर आधारित इस फिल्म में एक नया और दिलचस्प लव-ट्रायंगल देखने को मिलेगा। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज

अंबरीश वर्मा बोले – सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

अंबरीश वर्मा बोले – सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना

डॉन 3 विवाद : रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई पहुंचे फरहान अख्तर, 25 मई को होगा फैसला

डॉन 3 विवाद : रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई पहुंचे फरहान अख्तर, 25 मई को होगा फैसला

पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

ग्रैंड पेरेंट्स के 'रिटायर' होने की सोच को गलत मानती हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- बच्चों की परवरिश में इनका अहम योगदान

ग्रैंड पेरेंट्स के 'रिटायर' होने की सोच को गलत मानती हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- बच्चों की परवरिश में इनका अहम योगदान

पांडिराज ने 45 दिनों में पूरी की 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग, एक्टर्स को बताया 'वन टेक आर्टिस्ट'

पांडिराज ने 45 दिनों में पूरी की 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग, एक्टर्स को बताया 'वन टेक आर्टिस्ट'

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा वो ‘क्विंटेसेंशियल हीरोइन’

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा वो ‘क्विंटेसेंशियल हीरोइन’