Monday, March 23, 2026
BREAKING
अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार - सीएम नायब सिंह सैनी शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादीः आरती सिंह राव रुपए की गिरावट से उजागर हुई आर्थिक कुप्रबंधन की सच्चाई : कुमारी सैलजा हिमाचल सरकार के रेस्ट हाउसों में कैटरिंग सेवाओं को आउटसोर्स करने की तैयारी: मुख्यमंत्री CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाले तीन आरोपी भट्टाकुफर से गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश का बजट निराशाजनक, जनविरोधी: इंदु गोस्वामी प्रदेश के हर घर-खेत तक पहुंचेगा पानी, डिप्टी सीएम का ऐलान, प्रदेश में 10 हजार जल योजनाएं जारी 36 वर्षों बाद मिले स्कूल के साथी, छात्र जीवन की यादें ताजा की शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना

23 मार्च, 2026 05:49 PM

जालंधर : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 25 मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद के दौरे के लिए रवाना किया।

 इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह भी मौजूद थे।

 स्थानीय रेड क्रॉस भवन से 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रवाना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसरो जैसी संस्थाओं के दौरे से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह शैक्षणिक यात्रा उनके भविष्य को नई दिशा देगी।

 श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने न केवल शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है, बल्कि सरकारी स्कूलों को अति-आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया है, जिसके कारण आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी नाम रोशन कर रहे है।

 कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें इस यात्रा का पूरा लाभ लेने और अधिक से अधिक ज्ञान हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ऐसी यात्राएं बहुत लाभदायक होती हैं, जो विद्यार्थी के शैक्षणिक जीवन को नया मोड़ दे सकती है।

 उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि जालंधर जिले में स्कूल ऑफ एमिनेंस फिल्लौर और आदमपुर में अति-आधुनिक स्पेस लैब स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इन लैबों के माध्यम से विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में ज्ञान हासिल कर सकेंगे और अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनकर भविष्य में अपने जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

 जिक्रयोग्य है कि इन विद्यार्थियों में 15 लड़कियां और 10 लड़के शामिल है।

 इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डा. गुरिंदरजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

36 वर्षों बाद मिले स्कूल के साथी, छात्र जीवन की यादें ताजा की

36 वर्षों बाद मिले स्कूल के साथी, छात्र जीवन की यादें ताजा की

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त

पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़,

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़, "इस्तीफा काफी नहीं, अब गिरफ्तारी जरूरी"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत 1.91 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ₹219 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत 1.91 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ₹219 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

अकाली दल को बड़ा झटका: बी.सी विंग के ज़िला प्रधान सरवन सिंह मुनीम साथियों सहित आप में शामिल

अकाली दल को बड़ा झटका: बी.सी विंग के ज़िला प्रधान सरवन सिंह मुनीम साथियों सहित आप में शामिल

पंजाब प्रांत में संगठन विस्तार के लिए विनोद सिंगला प्रभारी और राजेश अग्रवाल सहप्रभारी नियुक्त

पंजाब प्रांत में संगठन विस्तार के लिए विनोद सिंगला प्रभारी और राजेश अग्रवाल सहप्रभारी नियुक्त

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने जब्त की 6.5 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद भागे तस्कर

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने जब्त की 6.5 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद भागे तस्कर