Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

कैप्टन सुमीत सभरवाल का पार्थिव शरीर लाया गया मुंबई, दी जाएगी अंतिम विदाई

17 जून, 2025 12:32 PM

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले एयर इंडिया के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के पार्थिव शरीर को आज (मंगलवार) मुंबई के पवई स्थित उनके निवास पर लाया गया। कैप्टन सभरवाल अपने पेशेवर जीवन में अपनी कुशलता और समर्पण के लिए जाने जाते थे। एयर इंडिया में उनके सहकर्मियों ने उन्हें एक जिम्मेदार और प्रेरणादायक पायलट के रूप में याद किया। उनके दोस्तों और परिवार ने बताया कि वह न केवल एक उत्कृष्ट पायलट थे, बल्कि एक नेकदिल इंसान भी थे, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे। कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता पुष्करराज ने मुंबई के पवई में अपने घर के बाहर अपने बेटे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

डीएनए पहचान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कैप्टन सभरवाल लंदन जाने वाली एयर इंडिया के उस विमान के कैप्टन थे, जो 12 जून को अहमदाबाद में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कैप्टन सभरवाल का निवास पवई की जल वायु विहार सोसायटी में स्थित है, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस सभा में उनके रिश्तेदार, मित्र, सहकर्मी और शुभचिंतक उन्हें अंतिम विदाई देने के एकत्रित हो रहे हैं।

जल वायु विहार बिल्डिंग के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, जिससे अंतिम यात्रा में कोई व्यवधान न हो।

श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने वाले लोगों में एयर इंडिया के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। सोसायटी के निवासियों ने भी इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ एकजुटता दिखाई है और श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में सहयोग किया है।

अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में कुल 270 लोगों की मौत हो गई है । बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान लंदन के गैटविक जा रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक यात्री ही बच पाया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति