Saturday, September 05, 2026
BREAKING
पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन 'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

मनोरंजन

केरल : अभिनेता संतोष नायर का कार एक्सीडेंट में निधन, मोहनलाल ने कहा- असमय जाना खलेगा

05 मई, 2026 04:36 PM

तिरुवनंतपुरम : मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता संतोष नायर का मंगलवार को सड़क दुर्घटना के बाद निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। अपने दोस्त के निधन पर अभिनेता मोहनलाल ने दुख जताया है।

यह दुर्घटना केरल के पतनमथिट्टा जिले के अडूर के पास एनाथु इलाके में सुबह करीब 6:30 बजे हुई, जिस कार में संतोष नायर पत्नी शुभाश्री के साथ यात्रा कर रहे थे, वह बेकाबू होकर एक पार्सल लॉरी से टकरा गई।

इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी शुभाश्री और लॉरी चालक भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

संतोष नायर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल के बेहद करीबी दोस्त थे। उनके निधन की खबर मिलते ही मोहनलाल आहत नजर आए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शोक व्यक्त करते हुए मोहनलाल ने लिखा, “आज सुबह मुझे बहुत दुखद खबर मिली। मेरे प्यारे संतोष, जो मेरे बहुत करीब थे, एक कार एक्सीडेंट में गुजर गए।"

मोहनलाल ने आगे लिखा, "संतोष कॉलेज में मेरे जूनियर थे। उस समय से वह मेरे अच्छे दोस्त और भाई जैसे थे। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है। वह बेहद खास और काम को लेकर एक जिद्दी इंसान थे, वह अच्छे दिल वाले इंसान थे। जिन्हें सब प्यार करते थे। संतोष का अचानक, असमय चला जाना खलेगा, उनके और उनके परिवार के लिए मेरी दिल से संवेदनाएं।”

संतोष नायर और मोहनलाल की दोस्ती तिरुवनंतपुरम के एमजी कॉलेज से शुरू हुई थी। संतोष मोहनलाल से जूनियर थे और कॉलेज पत्रिका के संपादक के रूप में सक्रिय रहे थे। दोनों ने छात्र जीवन में कई यादगार पल साझा किए थे।

संतोष नायर के फिल्मी सफर पर नजर डालें तो उन्होंने वर्ष 1982 में फिल्म ‘इथु नंगलुदे कथा’ से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। खलनायक, हास्य और कैरेक्टर रोल में वे खूब पसंद किए गए। फिल्म ‘इरुपथम नूट्टांडु’ में उनका अभिनय खासतौर पर याद किया जाता है।

1990 के दशक के अंत में कुछ समय के लिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया था, लेकिन बाद में वापसी की और लगातार सक्रिय रहे। उनकी आखिरी फिल्म ‘मोहिनियट्टम’ थी।

12 नवंबर 1960 को तिरुवनंतपुरम में जन्मे संतोष नायर छात्र राजनीति में भी सक्रिय थे। फिल्म जगत के अंदर और बाहर दोनों जगह वे अपनी दोस्ती और जीवंत व्यक्तित्व के लिए मशहूर थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री