Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

13 जून, 2026 11:46 AM

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का शनिवार को 62वां जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जून 1964 को हुआ था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

पीएम मोदी ने सराहा योगदान

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिल रही है और देश समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

अमित शाह ने बताया समर्पित मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के रूप में पीयूष गोयल की कड़ी मेहनत और समर्पण ने प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त और समृद्ध भारत के विजन को आगे बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभाई है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

नितिन नबीन ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पीयूष गोयल को केंद्रीय मंत्रिमंडल का सहयोगी बताते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

योगी आदित्यनाथ ने की दीर्घायु की कामना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीयूष गोयल को लोकप्रिय राजनेता और भाजपा परिवार का वरिष्ठ सदस्य बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने भगवान सिद्धिविनायक से उनके आरोग्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की।

मोहन यादव और भजनलाल शर्मा ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संदेश में पीयूष गोयल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए आरोग्यता, यश और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्रों में पीयूष गोयल के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह