Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

29 सितंबर, 2026 03:45 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में लंबे समय से अटके बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का उद्घाटन किया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व की 'आप' सरकार पर इस प्रोजेक्ट को लटकाए रखने का गंभीर आरोप लगाया।

उद्घाटन कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब हमारी सरकार ने 18 महीने पहले, 20 फरवरी को शपथ ली थी, तो उसके ठीक 10 दिन बाद मैं यहां निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आया था। इस पुल और फ्लाईओवर का निर्माण 11 साल से चल रहा था। इस देरी की वजह से दिल्ली के टैक्सपेयर्स और निवासियों के करोड़ों रुपए बर्बाद हुए।"

उन्होंने बताया, "जब मैं यहां पहुंचा, तो इंजीनियरों ने मुझे बताया कि 10 साल में पहली बार दिल्ली सरकार का कोई अधिकारी या मंत्री इतने अहम प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने आया था। मैं यहां आया, समस्याओं और कमियों को समझा, और एनओसी और लंबित मंजूरियों की कमी को दूर किया, तब जाकर यह प्रोजेक्ट पूरा हो पाया।"

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं हमारे मंत्री प्रवेश वर्मा, हमारे सभी अधिकारियों को बधाई देती हूं, जो अनगिनत बार यहां आए, हर अनुमति के लिए विभिन्न विभागों से संपर्क किया और उनसे संपर्क करने के बाद उन कार्यों को पूरा कराया। यहां कई दौरे किए और आज हम व्यक्तिगत रूप से इस एलिवेटेड फ्लाईओवर को पूरा होते हुए देख रहे हैं और इसके उद्घाटन समारोह में शामिल हो रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आज 1,941 करोड़ रुपए के कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है। ये आपके एक वोट की ताकत है, जिसने 27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है और विकास की गंगा बह रही है।"

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "आज हम जहां खड़े हैं, वहां बारापुला पुल का निर्माण कार्य कई साल पहले शुरू हुआ था। लेकिन, तत्कालीन केजरीवाल सरकार की नाकामी, उनके मंत्रियों, विधायकों और खुद केजरीवाल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान की नाकामी के कारण उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अटकाए और लटकाए रखा। विकास कभी उनकी नीति का हिस्सा नहीं रहा।"

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली और केंद्र दोनों जगह ऐसी सरकारें हैं जिनके पास सही नीति, नीयत और नेतृत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास के साथ-साथ हमारी विरासत को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी