Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

केंद्र सरकार का पंजाब को झटका, ये बड़ा Project किया रद्द

14 अगस्त, 2025 08:02 PM

केंद्र सरकार ने पंजाब को बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए ‘प्रधानमंत्री सड़क योजना’ का लगभग 800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट रद्द कर दिया है। इस योजना के तहत पर्यावरण अनुकूल एफडीआर तकनीक से 64 सड़कों को अपग्रेड और 15 मीटर से अधिक लंबाई वाले 38 पुलों का निर्माण किया जाना था। इस प्रोजेक्ट को 31 मार्च को मंजूरी मिली थी, लेकिन 1 जुलाई को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने पत्र जारी कर बताया कि जिन कार्यों के टेंडर या निर्माण शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें रद्द किया जाता है। इससे पंजाब का 828.87 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट प्रभावित हुआ है।

रद्द किए गए कामों में कई ऐसी सड़कें भी हैं जिन पर पुल बनने थे, लेकिन पुलों की मंजूरी रद्द होने से स्थानीय लोगों को असुविधा होगी। इसी तरह 64 सड़कों का अपग्रेडेशन भी अब अधर में लटक गया है। जिन राज्यों में काम शुरू हो चुका है, उन्हें 31 मार्च 2026 तक परियोजना पूरी करने की अनुमति दी गई है।

पंजाब के लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. रवि भगत ने 21 जुलाई को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर कार्यों को फिर से मंजूरी देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि परियोजना में नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाना है, जिसके अनुभव वाली सलाहकारी कंपनियां बहुत कम हैं, इसलिए टेंडर प्रक्रिया में समय लगा। उनका कहना है कि यदि यह काम रोका गया तो लोगों में असंतोष फैलेगा, क्योंकि सड़कों की स्थिति पहले से ही खराब है।

पत्र में उल्लेख है कि परियोजना में शामिल कई सड़कें सीमावर्ती जिलों पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में हैं, और इनके बंद होने से स्थानीय सांसद भी नाराज हो सकते हैं। इससे पहले भी केंद्र सरकार पिछले चार सालों से पंजाब के ग्रामीण विकास फंड के लगभग 7,000 करोड़ रुपये रोक चुकी है, जिससे राज्य में संपर्क सड़कों के काम में देरी हो रही है। अब पंजाब सरकार को इन सड़कों की मरम्मत के लिए कर्ज लेना पड़ा है। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने भी हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री सड़क योजना-3 की 828 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार