Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

10 जून, 2026 01:26 PM

केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत के विकास, रोजगार सृजन और श्रमिकों की सुरक्षा को नई गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को घोषणा की कि केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 95,692.31 करोड़ रुपए की अंतरिम राशि जारी की है।

इससे पहले मनरेगा के तहत 30,000 करोड़ रुपए पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। इस तरह कुल आवंटन 1.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ के क्रियान्वयन को लेकर राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह राशि देश की लगभग 2.8 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी। इससे प्रत्येक ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए की सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार, श्रमिक कल्याण और गांवों के समग्र विकास के लिए व्यापक वित्तीय और नीतिगत पहल की है। 1 जुलाई से लागू होने वाली नई व्यवस्था को पूरी तरह श्रमिक-केंद्रित और बाधारहित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने राज्यों से आग्रह किया कि वे विकास कार्यों को पहले से मंजूरी दें, ताकि 1 जुलाई से योजनाओं का तेज गति से क्रियान्वयन शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केवल धनराशि उपलब्ध नहीं करा रही, बल्कि समय पर मजदूरी भुगतान, श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और विकास कार्यों की निरंतरता भी सुनिश्चित करना चाहती है।

डिजिटल और प्रशासनिक तैयारियों पर बात करते हुए चौहान ने कहा कि कई राज्यों ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, ई-केवाईसी, फेस ऑथेंटिकेशन और एसएमएस आधारित सूचना प्रणाली जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि 26 राज्यों ने ‘विकसित भारत-ग्रामीण भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बजटीय प्रावधान भी कर लिए हैं।

हालांकि झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और मिजोरम को यह प्रक्रिया जल्द पूरी करने की सलाह दी गई है। चौहान ने कहा कि वह स्वयं इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखेंगे। उन्होंने मिजोरम, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश की अधिसूचना जारी करने के लिए सराहना भी की।

बैठक में राज्यों के लिए अंतरिम आवंटन की घोषणा भी की गई। सबसे अधिक राशि उत्तर प्रदेश को 12,221.48 करोड़ रुपए आवंटित की गई है। इसके बाद पश्चिम बंगाल को 8,508 करोड़ रुपए, तमिलनाडु को 7,957.57 करोड़ रुपए, आंध्र प्रदेश को 7,707.21 करोड़ रुपए और राजस्थान को 7,581.87 करोड़ रुपए दिए गए हैं। बिहार को 6,715.83 करोड़ रुपए, मध्य प्रदेश को 6,252.03 करोड़ रुपए, कर्नाटक को 5,709.09 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र को 4,420.32 करोड़ रुपए का आवंटन मिला है।

केंद्रशासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर को 1,151.02 करोड़ रुपए, पुडुचेरी को 40.56 करोड़ रुपए, लद्दाख को 85.98 करोड़ रुपए और अन्य केंद्रशासित प्रदेशों को भी उनकी आवश्यकताओं के अनुसार राशि दी गई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अलावा केंद्रीय प्रशासन और सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) के लिए 1,850.62 करोड़ रुपए अलग से निर्धारित किए गए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं के सुझावों के आधार पर विकास कार्यों का चयन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि 1 जुलाई तक मनरेगा के तहत रोजगार सृजन और मजदूरी भुगतान में किसी भी प्रकार की कमी या बाधा नहीं आनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह