सिरसा।।(सतीश बंसल).. चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार की नियुक्ति पर चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ संबंधित (हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ) ने महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। इस अवसर पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों नेे सिरसा की चतरगढ़ पट्टी में स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों के साथ मिठाई व बिस्कुट बांटकर खुशी जाहिर की। सर्वप्रथम वृद्ध आश्रम में उपस्थित लोगों ने कुलपति प्रो. विजय कुमार के अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य के लिए एक साथ भगवान से प्रार्थना की और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। इस अवसर पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के चेयरमैन बजरंग लाल, प्रधान रविन्द्र सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान पहलवान संजय, उपप्रधान लीलुराम जांगड़ा, सचिव डा. सुरेन्द्र हांडा, कैशियर प्रवीन कपूर, बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट से डा. सुमित सैनी, डा. सतबीर कंबोज, सूर्यांश सोलर के निदेशक नरेन्द्र रावत, अन्तरराष्ट्रीय समाज सेवी रणजीत टक्कर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।