Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, ODI में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

13 सितंबर, 2023 03:11 PM

कोलंबो। अपनी कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत भारत को आसानी से एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने में मदद करने वाले कुलदीप यादव एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज गति से 150 एकदिवसीय विकेट के आंकड़े को छूने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। चाइनामैन गेंदबाज ने मंगलवार को एशिया कप के सुपर फोर मुक़ाबले में श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। मैच में कुलदीप ने 9.3 ओवर में 4.52 की इकोनॉमी रेट से 43 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा और चैरिथ असलांका के महत्वपूर्ण विकेट लिए। बाद में उन्होंने कासुन राजिथा और मथीशा पथिराना को भी सस्ते में निपटा कर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

अब तक 88 एकदिवसीय मैचों में, कुलदीप के नाम 25.64 की औसत से 150 विकेट हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/25 है। उन्होंने एकदिवसीय में भारत के लिए सात बार चार विकेट और दो बार पांच विकेट लिए हैं। वह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं, जिन्होंने 80 मैचों में 150 विकेट हासिल किए। साथ ही, कुलदीप इस मुकाम को छूने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

कुलदीप 150 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज स्पिनर हैं, उनसे ऊपर श्रीलंका के अजंता मेंडिस (84 मैच), राशिद खान (80 मैच) और सकलैन मुश्ताक (78 मैच) हैं। चार मैचों में नौ विकेट के साथ, कुलदीप मौजूदा टूर्नामेंट में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में सोमवार को पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच विकेट लिए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ