Saturday, August 01, 2026
BREAKING
नशा तस्करी एवं संगठित आपराधिक गठजोड़ का एक गुर्गा अमृतसर में गिरफ्तार; 20 किलो हेरोइन बरामद नवांशहर में जन्मी 27 सप्ताह की बच्ची ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत मिली 50 दिनों की विशेष एनआईसीयू देखभाल के बाद मौत को दी मात भगवंत मान सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस को स्थायी रूप से विनियमित करने के लिए मानसून सत्र के दौरान विधान सभा में लाएगी बिल पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी का कार्यकाल पूर्ण; प्रो. रामकृष्ण वुसिरिका ने कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार संभाला गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-20 में 12 दिवसीय यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज इंडक्शन प्रोग्राम का समापन सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका सेबी ने पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा को शेयर बाजार में कारोबार पर एक साल के लिए किया बैन, जीईईएल पर भी की कार्रवाई आरबीआई की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना, पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत से ऊपर रहने की उम्मीद: रिपोर्ट जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपए के पार, 14 महीनों की सबसे तेज बढ़ोतरी

राष्ट्रीय

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

01 अगस्त, 2026 06:44 PM

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। इन टारगेटेड हत्याओं के पीछे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ भट और उसके सहयोगी का हाथ होने की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, भट के शागिर्द वारिस शाह ने इन हमलों के लिए रसद मुहैया कराई और रेकी की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों हमलों में एके-47 राइफल के बजाय छोटे कैलिबर के हथियार का इस्तेमाल किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह तरीका हाइब्रिड आतंकवादियों का रहा है। ये ऐसे ओवर ग्राउंड वर्कर्स होते हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर भर्ती किया जाता है। वे हमला करने के बाद आम नागरिकों के बीच छिप जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। अधिकारियों का कहना है कि हमले का तरीका द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से मेल खाता है, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन माना जाता है। एक अफसर ने बताया, 'टीआरएफ की पहचान पिस्तौल से हमला करने और फिर भीड़ में गायब हो जाने की रणनीति है। वे बड़े हथियारों का इस्तेमाल नहीं करते और अपने पीछे सुराग नहीं छोड़ते, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के लिए उनका पता लगाना कठिन हो जाता है।'

लतीफ भट कौन है?
लतीफ भट लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर है, जो शोपियां मुठभेड़ के बाद चर्चा में आया था। उस एनकाउंटर में वह लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनई के साथ सुरक्षा बलों से घिर गया था। करीब पांच दिनों तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जाकिर गनई को मार गिराया, लेकिन लतीफ भट वहां से भाग निकला था। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इसके बाद उसने सीमा पार बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर स्लीपर सेल को एक्टिव किया। लतीफ भट ने गैर-स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाली टारगेटेड हत्याओं की साजिश रची।

छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत
कुलगाम जिले में ईंट-भट्ठे पर हुए आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हमलावरों ने शुक्रवार देर शाम दक्षिण कश्मीर के केलम इलाके में स्थित ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को निशाना बनाया। हमले में दोनों मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक दीपक रात्रे ने अस्पताल ले जाए जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। दूसरे घायल मजदूर बोपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां से बाद में उसे सौरा स्थित SKIMS अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों मजदूर 20 से 30 वर्ष की आयु के थे और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। इस हमले से करीब 10 दिन पहले अनंतनाग शहर में भी आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले 2024 में जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी दो मजदूरों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। 7 फरवरी 2024 को पंजाब के दो मजदूरों अमृतपाल सिंह और रोहित मसीह की श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में आतंकवादी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर

सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर

लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका

लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

'समुद्र मंथन' योजना से भारत को कच्चे तेल और गैस के आयात पर दीर्घकालिक निर्भरता घटाने में मिलेगी मदद: सरकार

'समुद्र मंथन' योजना से भारत को कच्चे तेल और गैस के आयात पर दीर्घकालिक निर्भरता घटाने में मिलेगी मदद: सरकार

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार