Thursday, August 06, 2026
BREAKING
Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज 2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’ कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव LIC के सबसे बड़े OFS से सरकार की बड़ी कमाई, ₹31,552 करोड़ जुटाए वैश्विक दबाव के बावजूद भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत, डिफेंस सेक्टर में जोरदार खरीदारी 16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

राष्ट्रीय

कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

06 अगस्त, 2026 01:01 PM

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सरकार पहले ई20 पेट्रोल लागू कर चुकी है और अब आगे चलकर इसमें 50 फीसदी तक इथेनॉल मिलाने की तैयारी कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "केंद्र सरकार का क्या प्लान है? पता चल रहा है कि पेट्रोल में 50 प्रतिशत से ज्यादा की मिलावट करेंगे। अभी बस माहौल शांत होने का इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकार ने ई0 और ई10 वाली पुरानी गाड़ियों में जबरदस्ती ई20 पेट्रोल डलवाकर उन्हें कबाड़ा किया। अब जो लोग नई ई20 गाड़ी खरीद रहे हैं, उनके साथ भी यही होगा। आज अगर आप ई20 गाड़ी खरीदते हैं तो सरकार कुछ दिन बाद उसमें जबरदस्ती ई50 पेट्रोल डालकर उसका कबाड़ा कर देगी।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार जल्द ही डीजल में भी मिलावट करने वाली है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अभी कुछ वर्ष आप पेट्रोल और डीजल की नई गाड़ियां खरीदने से बचें।
केजरीवाल ने द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट को भी रीपोस्ट किया। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में ई20 पेट्रोल लागू होने के बाद पुरानी पेट्रोल गाड़ियों का बाजार करीब 1,000 करोड़ रुपए तक गिर गया है। डीलरों का कहना है कि खरीदार अब डीजल गाड़ियों और इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ शिफ्ट कर रहे हैं।

ई20 का मतलब है 20 फीसदी इथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल। सरकार का तर्क है कि इससे दो फायदे होंगे। पहला, गाड़ियों से निकलने वाला कार्बन कम होगा और दूसरा कच्चे तेल के आयात पर खर्च घटेगा, लेकिन इस नीति को लेकर बहस भी तेज है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुरानी गाड़ियां ई20 के साथ ठीक से चल पाएंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि ई20 इस्तेमाल करने पर गाड़ी की माइलेज में 2 से 6 फीसदी तक कमी आ सकती है।
फिलहाल सरकार की तरफ से ई50 या डीजल में मिलावट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन केजरीवाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज

Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज

2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’

2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी

सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी

सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी

भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद

भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक कदम, पंचायतों में ऑडिट के बाद 'एग्जिट कॉन्फ्रेंस' अनिवार्य

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक कदम, पंचायतों में ऑडिट के बाद 'एग्जिट कॉन्फ्रेंस' अनिवार्य

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक युवक जिंदा बचा

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक युवक जिंदा बचा

DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले DA में 3% का इजाफा तय, 63% होगा महंगाई भत्ता

DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले DA में 3% का इजाफा तय, 63% होगा महंगाई भत्ता

पीएम मोदी और टेड सारंडोस की मुलाकात, भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर जोर

पीएम मोदी और टेड सारंडोस की मुलाकात, भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर जोर

कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों को बड़ी राहत, सिंगल ऑल इंडिया लाइसेंस से सभी रेल मार्गों पर परिचालन

कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों को बड़ी राहत, सिंगल ऑल इंडिया लाइसेंस से सभी रेल मार्गों पर परिचालन