Sunday, October 25, 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

किसानों को समय पर खाद, बीज, बिजली उपलब्ध कराने में भाजपा सरकार नाकाम : दुष्यंत चौटाला

25 अक्टूबर, 2026 08:09 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसानों की परेशानियों को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने फसल की बुआई का समय सिर पर होने के बावजूद खाद, बीज और बिजली की उपलब्धता जैसी समस्याएं है। धान, बाजरे की खरीद और किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिलने की शिकायतें भी किसानों की परेशानियां बढ़ा रही है। महेंद्रगढ़ और रोहतक जिले के दौरे के दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान अपनी जरूरतों के लिए परेशान हो रहा है। बुआई के महत्वपूर्ण समय में यदि किसान को पर्याप्त खाद, बीज और बिजली नहीं मिलेगी तो उसकी फसल और आमदनी दोनों पर असर पड़ेगा। सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी फसल तैयार करने के लिए दर-दर भटकना न पड़े।


पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, यानी मात्र 25 पैसे प्रति किलो की वृद्धि, किसानों की लागत और उनकी आर्थिक चुनौतियों के मुकाबले बेहद मामूली है। किसानों को खाद, बीज, डीजल, बिजली और कृषि मजदूरी पर बढ़ते खर्च का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इतनी कम बढ़ोतरी से किसानों को कितनी राहत मिलेगी, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों की लागत और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कम से कम 200 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी सुनिश्चित करने की मांग की। दुष्यंत ने कहा कि बाजरे की खरीद व्यवस्था और भुगतान में देरी को लेकर भी सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। किसान अपनी फसल तैयार करने के लिए महीनों मेहनत करता है, लेकिन यदि फसल बेचने के बाद भी उसे समय पर भुगतान नहीं मिलता तो उसकी आर्थिक योजना बिगड़ जाती है। किसानों को खरीद केंद्रों पर परेशानी से बचाना और भुगतान समय पर सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। किसानों की अनदेखी करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं किया जा सकता। सरकार को खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता, बिजली की पूरी आपूर्ति, बाजरे की सुचारू खरीद तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों को केवल घोषणाओं और दावों से राहत नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें खेत में काम करने के जरूरी संसाधन और फसल बेचने के बाद उसका उचित मूल्य मिलना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार को किसानों की आवाज सुनकर उनकी समस्याओं का व्यावहारिक समाधान करना चाहिए, ताकि अन्नदाता को अपनी ही मेहनत का हक पाने के लिए परेशान न होना पड़े।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज

मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज

जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी

जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी

विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल

विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल

हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त

हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त

पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा को विकास में अव्वल बनाने के बजाय साइबर अपराधों में अव्वल बना रही भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

हरियाणा को विकास में अव्वल बनाने के बजाय साइबर अपराधों में अव्वल बना रही भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

"30 अक्टूबर को INDIA गठबंधन मॉक पार्लियामेंट में मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा", अनिल विज ने विपक्ष पर कसा तंज

ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें