Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

कारोबार में आसानी: पंजाब सरकार द्वारा पंजाब इनवेस्ट पोर्टल पर पंजाब राइट टू बिज़नेस एक्ट के दूसरे चरण की शुरुआत: संजीव अरोड़ा

22 नवंबर, 2025 08:18 PM

चंडीगढ़; आप के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने पंजाब में उद्योग-अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में एक बड़ा मील-पत्थर स्थापित किया है।

कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि अपग्रेडेड सिंगल-विंडो सिस्टम अब 15 प्रमुख विभागों की 173 सरकार-से-कारोबार (जीटूबी) सेवाएँ प्रदान कर रहा है, जिनमें अधिक पारदर्शिता के साथ शीघ्र अनुमतियाँ, डिजिटल ट्रैकिंग, और ऑटो-डिम्ड अनुमतियाँ शामिल हैं, जो राज्य में व्यापार करने में आसानी के माहौल को और मज़बूत करेंगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दूसरे चरण में पैन-आधारित सिंगल बिज़नेस आइडेंटिफ़ायर सुविधा भी प्रदान की गई है, जो एक एकीकृत डिजिटल पहचान(यूनिफाइड डिजिटल आइडेंटिटी) के तहत सभी अनुमतियों, प्रोत्साहनों/रियायतों, निरीक्षणों और अनुपालन संबंधी प्रक्रियाओं को इक्ट्ठा करती है। नई पेश की गई ई-वॉल्ट सुविधा निवेशकों को दस्तावेज़ों और सरकार द्वारा जारी अनुमतियों को सुरक्षित रूप से संग्रहित करने की अनुमति देती है, जिससे समय की काफी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि विभाग निवेश के लिए अनुकूल और उपयोगकर्ता-अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने हेतु प्रणाली को लगातार अपग्रेड करता रहता है। उन्होंने उन्नत निरीक्षण प्रोटोकॉल, डिजिटल ग्रीन स्टाम्प पेपर जारी करने, विस्तृत आरटीबीए कवरेज, और लाइफ-साइकिल आधारित वर्कफ़्लो सहित प्रमुख सुधारों को उजागर किया, जो फास्टट्रैक पंजाब को उद्योग की स्थापना, विस्तार और संचालन के लिए एक व्यापक प्लेटफ़ॉर्म के रूप में स्थापित करता है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब राइट टू बिज़नेस एक्ट ( आरटीबीए) के तहत किए गए महत्वपूर्ण सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने साझा किया कि राज्य-स्तरीय 10 प्रमुख अनुमतियाँ, जिनमें भूमि आवंटन, निर्माण संबंधी अनुमतियाँ, पर्यावरण संबंधी अनुमतियाँ और पीएसआइईसी औद्योगिक पार्कों से जुड़ी अनुमतियाँ शामिल हैं-अब आरटीबीए की फास्ट-ट्रैक प्रणाली के अंतर्गत लाई गई हैं।

उन्होंने घोषणा की कि स्वीकृत औद्योगिक पार्कों के अंदर स्थित पात्र प्रोजेक्ट्स को अब पाँच कार्यकारी दिनों के भीतर सैद्धांतिक स्वीकृति मिल जाएगी, जबकि अन्य सभी गैर- आरटीबीए केसों को अधिकतम 45 कार्यकारी दिनों के भीतर अनुमतियाँ मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि दूसरा चरण फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल को वास्तव में एक सुगम और उन्नत पोर्टल के रूप में प्रस्तुत करता है, जिसमें उद्योग की स्थापना, विस्तार और संचालन संबंधी अनुमतियाँ शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इनवेस्ट पंजाब ने देश का सबसे उन्नत सिंगल-विंडो पोर्टल विकसित किया है, जो एकीकृत, सिंगल-एंट्री और सिंगल-एग्ज़िट डिजिटल प्रणाली है, जिसका उद्देश्य व्यापार करने में आसानी को अधिकतम बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि दूसरा चरण केवल अपग्रेड नहीं है, बल्कि त्वरित और पारदर्शी अनुमतियाँ प्रदान करने तथा निवेशकों का विश्वास अर्जित करने की दिशा में एक बड़ी छलांग है, जो पंजाब को देश के सबसे सक्षम और निवेशक-अनुकूल राज्यों में खड़ा करता है।

उन्होंने तकनीक, जवाबदेही और सेवा-गुणवत्ता आधारित प्रणाली स्थापित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि निरंतर औद्योगिक विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि निवेश के मामले में पंजाब की स्थिति लगातार मज़बूत हो रही है और वर्ष 2022 से अब तक राज्य में 1.40 लाख करोड़ रुपये का निवेश आना और पाँच लाख से अधिक नौकरियों का सृजन होना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल