Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सांसद कुमारी सैलजा ने चेताया

04 नवंबर, 2025 06:59 PM

सिरसा (सतीश बंसल) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कार्य में लापरवाही बरते जाने पर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए, बैठक में पूरी तरह से अपडेट होकर आए और विकास कार्यो की स्थिति क्या है, काम क्यों रोका गया, क्यों देरी हो रही है के जवाब के साथ आए। साथ ही उन्होंने बैठक का एजेंडा देरी से पहुंचने के लिए उपायुक्त से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी इस कार्य को देखता है उसे हिदायत दी जाए कि आगे से ऐसा न किया जाए। एजेंडा और एक्शन टेकन रिपोर्ट देखकर ही बैठक की कार्यवाही निर्भर होती है।मंगलवार को बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन सांसद कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में किया गया। मंच पर डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, कांग्रेस की जिला प्रधान संतोष बैनीवाल मौजूद थे। इसके साथ ही समस्त विभाग के उच्चाधिकारी और जिले भर से आए लोग उपस्थित थे। बैठक के शुरुआत में सांसद सैलजा ने उपायुक्त से शिकायत भरे लहजे में कहा कि बैठक से एक दो दिन पहले ही एजेंडा और एटीआर पहुंचाई गई है, कम से कम एक सप्ताह पूर्व इन्हें पहुंचाया जाए क्योंकि बैठक की कार्यवाही इसी पर निर्भर होती है।


रेलवे विभाग से जुड़े कार्यो की समीक्षा की गई। सांसद ने रेलवे अधिकारी से पूछा कि सिरसा में एक आरओबी और दो यूआरबी बनने है, इन पर कम तक काम शुरू होगा और काम कब संपन्न होगा, जब एक साल पहले टेंडर जारी हो गए थे तो निर्माण में किस कारण से देरी हो रही है। कंगनपुर फाटक और गांव बाजेकां में अंडर ब्रिज की स्थिति क्या है कब तक बनने है। सिरसा में अमृत भारत योजना के तहत फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना है, पहली मीटिंग जो 16 अप्रैल को हुई उसमें कहा गया कि 31 जुलाई तक काम पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद तीन जुलाई को हुई मीटिंग में कहा गया कि 31 दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा और चार नवंबर को होने वाली मीटिंग के एजेंडे में कहा गया है कि निर्माण कार्य 30 जून 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। ऐसा लग रहा है कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण को लेकर विभाग गंभीर नहीं है और तारीख पर तारीख देकर काम को आगे सरकाया जा रहा है। इस पर रेलवे अधिकारी ने कहा कि आरओबी और आरयूबी का काम शुरू हो चुका है। कुछ तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए विभाग को लिखा गया है।
सांसद ने कहा कि गुड शेड अंडर एडीईएन /सिरसा के तहत कालांवाली रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के बारे में पहले 03 जुलाई 2025 को हुई बैठक में कहा गया कि काम 31 जुलाई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। चार नवंबर यानि आज की बैठक के एजेंडे में कहा गया है कि का 31 जनवरी 2026 तक काम पूरा हो जाएगा। रेलवे अधिकारी ने कहा कि यह काम जल्द पूरा हो जाएगा। सांसद ने पूछा कि सिरसा रेलवे स्टेशन पर पीने के लिए आर ओ वाटर की व्यवस्था नहीं है, इस ओर ध्यान दिया जाए। प्लेटफार्म नंबर एक पर कोच इंडिकेटर बंद पड़े है, दूसरे प्लेट फार्म पर भी कुछ ही चालू है जिन्हें ठीक करवाया जाए। फुट ओवर ब्रिज का काम रूका हुआ है जल्द पूरा करवाया जाए। रेलवे अधिकारी ने सांसद को आश्वासन दिया कि इस कार्य को जल्द कर लिया जाएगा और रेल यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-9) से जुड़े एजेंडे को रखा गया। सांसद ने कहा कि गांव डिंग, साहुवाला प्रथम, ओढा़, चोरमार और सावंतखेडा में ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज बनाए जाने प्रस्तावित है, इनकी क्या स्थिति है, क्या डीपीआर तैयार हो चुकी है, कब तक निर्माण कार्य शुरू होगा। इस पर एनएचएआई अधिकारी ने बताया कि इन ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज के एस्टीमेट बनाकर भेजे गए है, स्वीकृति मिलने पर टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। सांसद ने पूछा कि डिंग में ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज बनाने का क्या स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है अगर ऐसा है तो प्रशासन उनसे जाकर बात करें।
सांसद ने कहा कि सिरसा के दोनों ओर के प्रवेश द्वार पर बड़े-बड़े संकेतक औैर लाइटें लगवाने के लिए कहा गया था क्योंकि पहली बार बाहर से आने वाला व्यक्ति संकेतक न होने पर भटक जाता है। इसके साथ ही सांसद ने गांव मोरीवाला से सिकंदरपुर तक और डबवाली रोड पर वायु सेना केंद्र से हनुमान मंदिर तक लाइट का उचित प्रबंध करने को कहा। इस पर अधिकारी ने कहा कि बड़े संकेतक लगा लगा दिए जाएंगे और लाइट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। सांसद ने ये भी कहा कि सिरसा जिला से गुजरती नेशनल हाईवे नंबर नौ पर जो गांव सड़क पर आते है उन सभी गांवों की स्ट्रीट लाइटें ठीक की जाए, साहुवाला प्रथम गांव में लाइट नहीं लगाई गई है जल्द लगवाया जाए। साथ ही सिरसा में नेशनल हाईवे पर सीसीटीवी स्थापित करने को कहा। इसके बाद सिंचाई विभाग से संबधी एजेंडे पर चर्चा हुई। सांसद ने पूर्व की बैठक में उठाए गए मुद्दा को लेकर पूछा तो सिंचाई विभाग के अभियंता पवन भारद्वाज ने कहा कि रंगोई नाला और हिसार घग्घर ड्रेन की साफ सफाई का कार्य दस दिनों में पूरा हो जाएगा, बाढ़ के दौरान हालात पूरी तरह से नियंत्रण में रहे। बैठक में कहा गया कि कुछ जगह पर भूमि को लेकर सिंचाई विभाग और वन विभाग में डिस्प्यूट है इस पर सांसद ने कहा कि दोनों विभाग बैठकर समस्या का समाधान करें इस कारण से जनता के हित प्रभावित नहीं होने चाहिए। उधर डबवाली के विधायक आदित्य देवी लाल चौटाला ने रेलवे अधिकारी के समक्ष एक सुझाव रखते हुए कहा कि डबवाली रेलवे स्टेशन के पास मैदान है जो खाली पड़ा हुआ है, रेलवे विभाग वहां पर पार्क विकसित करने की अनुमति प्रदान करे तो इस जमीन का सदुपयोग हो सकता है, जब रेलवे को जमीन की जरूरत होगी उसे जमीन वापस कर दी जाएगी इसका सांसद सैलजा ने भी समर्थन किया। रेलवे अधिकारी ने कहा कि इस सुझाव से डीआरएम बीकानेर मंडल को अवगत करवा
दिया जाएगा। सांसद कुमारी सैलजा ने बैठक थेहड़ विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं न दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सांसद ने कहा कि थेहड से विस्थापित किए गए 750 परिवार को सेक्टर-19 के फ्लेटस में बसा दिया गया। जहां पर ये नरक जैसा जीवन व्यतीत कर रहे है, न तो उन्हें शुद्ध पीने का पानी मिल रहा है और न ही सीवर की सफाई की जा रही है। सांसद ने वहां की बदहाली और गंदगी की फोटो सभी को दिखाई और ये फोटो उपायुक्त को सौंपते हुए कहा कि जब तक स्थायी आवास का प्रबंध नहीं हो जाता तब तक वहां विस्थापितों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए। इन परिवारों को 100-100 गज के प्लाट दिए जाने थे क्या रहा। सांसद सैलजा ने कहा कि सिरसा में चार जलघर है फिर भी पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो रही है, इसका पूरा ध्यान रखा जाए, जलघर तक दूषित पानी की ओर भी ध्यान दिया जाए। सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग और नगर परिषद को लेकर शिकायत की है कि इन तीनों विभागों में तालमेल न होने के कारण लोगों को स्वच्छ पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पीने का पानी दूषित है और उसमें टीडीएस भी ज्यादा है, लोग पीलिया की चपेट में आ रहे है जिसका प्रमुख कारण दूषित पानी ही माना जा रहा है। पानी का क्लोरीनीकरण नहीं किया जाता है। सिरसा मेजर नहर में गंदगी डाली जाती है और इसी नहर का पानी हुडा जलघर, लघु सचिवालय जलघर सीडीएलयू जलघर और चतरगढ़पट्टी का प्रमुख जलघर में पानी की आपूर्ति की जाती है। गंदगी युक्त पानी जलघरों की डिग्गियों में डाला रहा है। सांसद ने कहा कि नहर में गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश लगाया जाए और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। सांसद सैलजा ने स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को लेकर मिल रही शिकायतों को लेकर कहा कि जल निकासी को लेकर सिरसा नगर में अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन डाली जा रही है, इस पाइप लाइन
को डालने के लिए नगर में सड़क और गलियों को तोड़ा गया, पाइप लाइन डालने के बाद सड़को और गलियों की मरम्मत तक नहीं कराई गई जिससे हादसे हो रहे है, एक नवंबर की शाम को सिरसा अनाजमंडी में पाइप लाइन डालकर सडक़ों की मरम्मत तक नहीं करवाई गई और जगह जगह बनाए गए मेल हॉल में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने पर एक ट्राला धंस कर पलट गया, इसकी चपेट में दो लोग घायल हो गए जबकि एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ऐसे में जहां पर भविष्य में पाइप लाइन डाली जानी है यहां पर ट्रेंचलैस पद्धति का प्रयोग किया जाए। साथ ही घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने वाले ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस पर संबधित विभाग के अधिकारी ने कहा कि सडक़ों
और गलियों की मरम्मत का कार्य जारी है। सिरसा जिला के कुछ गांवों में पेयजल संकट रहता है ऐसे में ग्रामीणों की ओर से पानी के टैंकर देने की मांग की गई थी, इस मांग को देखते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने सांसद कोटे से 20 पानी के टैंकर सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली और डबवाली विधानसभा क्षेत्र के 20 गांवों को सौंपे। शहीद भगत सिंह
स्टेडियम में 20 गांव के सरपंच और गणमान्य लोग पहुंचे। सांसद की ओर से इन सभी सरपंचों को पानी के टैंकर सौंपे गए। इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान संतोष बैनीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप नेहरा एडवोकेट, वीरभान मेहता, नवीन केडिया, राजेश चाडीवाल, प्रो. आर सी लिंबा आदि मौजूद थे। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हर गांव की जो भी समस्या होगी उसका जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान