Friday, October 16, 2026
BREAKING
• कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत • पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज • परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर • हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं • "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार • परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

हरियाणा

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

16 अक्टूबर, 2026 09:19 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर तख्तापलट की साजिश के सवाल पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि “ये हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान की जनता बहुत जागरूक है, चंद भटके हुए लोगों के कारण कोई देश का नुक्सान नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक है और जानते हैं कि ये क्यों कर रहे हैं। ये अपनी हार का मातम मना रहे हैं। देश की जनता ने इनको देश के कोने-कोने से हरा दिया है और ये मातम मना रहे हैं जोकि 13-14 दिन का होता है”। विज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी द्वारा खासकर हरियाणा के युवाओं को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कौन सा आंदोलन, किस चीज का आंदोलन, ये लोग किसलिए लोगों को भड़काना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए, लोगों के काम-धंधे रूक जाए, ये खुद तो बेकार हो गए है और ये चाहते हैं कि बाकि भी बेकार हो जाएं।

सेवा संकल्प अभियान : रंगिया मंडी में मेडिकल जांच शिविर 17 अक्टूबर को
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में स्वच्छ 25 वर्ष लगातार पूरे होने के उपलक्ष्य में सारे देश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में भाजपा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर, शनिवार को प्रात: 10 से शाम 4 बजे तक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन अम्बेडकर धर्मशाला, रंगिया मंडी नन्हेड़ा अम्बाला छावनी में किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेडिकल कैंप में विभिन्न रोगों की स्वास्थ्य जांच एवं डॉक्टरों से परामर्श, निःशुल्क दवाइयों का वितरण, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग, नेत्र रोग, कान-नाक-गला एवं दंत रोग, आयुर्वेदिक चिकित्सा, ईसीजी, छाती का एक्स-रे एवं ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच, टीबी हेतु कफ परीक्षण, आयुष्मान कार्ड बनाना, यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी एवं त्वचा रोग संबंधी जांच व परामर्श किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक संख्या में लोग लाभ।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विपक्ष का मार्च दुर्भाग्यपूर्ण, इसके पीछे कौन-सी ताकत, जनता तलाशे जवाब : अनिल विज

सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विपक्ष का मार्च दुर्भाग्यपूर्ण, इसके पीछे कौन-सी ताकत, जनता तलाशे जवाब : अनिल विज

इंडो-स्वीडन इनोवेशन डे पर उपस्थित होना सम्मान और प्रसन्नता का विषय : नायब सिंह सैनी

इंडो-स्वीडन इनोवेशन डे पर उपस्थित होना सम्मान और प्रसन्नता का विषय : नायब सिंह सैनी

पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, प्रदूषण कम करने में सहयोग करें

पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, प्रदूषण कम करने में सहयोग करें