Saturday, August 01, 2026
BREAKING
कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार चुनाव आयोग ने ओडिशा में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई, 19 अगस्त तक करा सकेंगे दावे और आपत्तियां हमारी सरकार का मंत्र है, इन्वेस्टमेंट से रोजगार : आंध्रप्रदेश में बोले पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित सीएम उमर अब्दुल्ला ने की घोषणा, कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती, लोगों ने सरकार को कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

राष्ट्रीय

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती, लोगों ने सरकार को कहा धन्यवाद

01 अगस्त, 2026 05:31 PM

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को प्रमुख शहरों में 19-किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती की। इससे रेस्तरां, होटल और खाना पकाने के लिए इस ईंधन पर निर्भर अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों को राहत मिली है। दिल्ली और कोलकाता में 19-किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से अधिक की कमी की गई है। 1 अगस्त से लागू हुई इस नई दर के तहत, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 202 रुपए और कोलकाता में 209 रुपए कम हो गई है।

कीमत में कटौती के बाद आज से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,728 रुपए हो गई है। वहीं, कोलकाता में सिलेंडर की नई कीमत 2,872.50 रुपए है।
हालांकि, यह कटौती सिर्फ कमर्शियल एलपीजी इस्तेमाल करने वालों के लिए है। 14.2-किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इससे पहले, 1 जुलाई को कंपनियों ने प्रमुख शहरों में 19-किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 183.5 रुपए तक की कटौती की थी। कीमतों में यह कटौती ऐसे समय में की गई, जब पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी देखी गई थी।

फिलहाल, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती के लिए कई लोगों ने सरकार को धन्यवाद दिया है। दिल्ली के वसंत कुंज में चाय की दुकान चलाने वाले एक युवक ने कहा कि आम आदमी 10 रुपए की ही चाय पी सकता है। गैस की कीमतें बढ़ने पर चाय के रेट 15 रुपए किए गए थे। अभी कटौती के बाद यह उम्मीद है कि एक आम आदमी को 10 रुपए में फिर से चाय मिल पाए।

वहीं, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के एक व्यापारी ने कहा, “सरकार ने कीमत में 192 रुपए की कमी की है, जो हमारे लिए बहुत अच्छी खबर है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में कीमतें और कम होंगी। अगर ऐसा होता है, तो और अधिक ग्राहक आ सकते हैं। पहले, जब एलपीजी की कीमतें बढ़ी थीं, तो लागत बढ़ने की वजह से हमें अपनी मिठाइयों के दाम भी बढ़ाने पड़े थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

चुनाव आयोग ने ओडिशा में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई, 19 अगस्त तक करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

चुनाव आयोग ने ओडिशा में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई, 19 अगस्त तक करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

हमारी सरकार का मंत्र है, इन्वेस्टमेंट से रोजगार : आंध्रप्रदेश में बोले पीएम मोदी

हमारी सरकार का मंत्र है, इन्वेस्टमेंट से रोजगार : आंध्रप्रदेश में बोले पीएम मोदी

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

सीएम उमर अब्दुल्ला ने की घोषणा, कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा

सीएम उमर अब्दुल्ला ने की घोषणा, कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा

पीएम मोदी ने भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपए

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपए