Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

कई सुपरहिट फिल्में और फिर मां का किरदार, 78 वर्ष की हुईं राखी

16 अगस्त, 2025 06:01 PM

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री राखी आज 78 वर्ष की हो गईं। राखी मूल नाम राखी मजूमदार का जन्म 15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में हुआ था। बतौर अभिनेत्री उन्होंने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1967 में प्रदर्शित बंगला फिल्म वधूवरण से की। इस बीच उनकी मुलाकात निर्माता- निर्देशक सुनील दत्त से हुई, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचान अपनी नई फिल्म रेशमा और शेरा में काम करने का प्रस्ताव दिया, जिसे राखी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। हांलाकि फिल्म के निर्माण में देर होने के कारण राखी की फिल्म जीवन मृत्यु पहले प्रदर्शित हो गई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका धमेंद्र ने निभाई थी।

यह फिल्म टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुई। राखी के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म शर्मीली वर्ष 1971 में प्रदर्शित हुई। फिल्म में उन्होंने दो जुड़वां बहनों की भूमिका निभाई। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म तपस्या राखी के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में एक है। अभिनय में एकरूपता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप में भी स्थापित करने के लिये राखी ने स्वयं को विभिन्न भूमिकाओं में पेश किया। इस क्रम में 1980 में प्रदर्शित प्रकाश मेहरा की सुपरहिट फिल्म लावारिस में और रमेश सिप्पी की फिल्म शक्ति में वह फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाने से भी नहीं हिचकीं। हालांकि इसके पहले राखी ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में नायिका की भूमिका निभाई थी। फिल्म लावारिस में उन पर फिल्माया यह गीत मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है आज भी काफी लोकप्रिय है। नब्बे के दशक में राखी ने कई फिल्मों में मां के किरदार को रूपहले पर्दे पर साकार किया। इन फिल्मों मे राम लखन, जीवन एक संघर्ष, प्रतिकार, सौगंध, खलनायक, अनाड़ी, बाजीगर, करण अर्जुन, सोल्जर जैसी फिल्में खास तौर पर उल्लेखनीय हैं।

फिल्म राम लखन के अपने सशक्त अभिनय के लिए राखी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गई। राखी अपने सिने कैरियर में तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं। उन्हें सबसे पहले फिल्म दाग के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इसके बाद 1976 में फिल्म तपस्या के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और वर्ष 1989 में फिल्म राम लखन के लिएच सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म शुभ मुहूर्त के लिए राखी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित की गईं। फिल्म के क्षेत्र में राखी के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2003 में पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। किशोरावस्था में ही बंगाली फि़ल्मों के निर्देशक अजय बिश्वास से राखी की शादी हो गई थी लेकिन यह शादी असफल रही। इसके बाद राखी ने गीतकार गुलज़ार से शादी की। राखी ने अपने करियर में लगभग 90 फिल्मों में काम किया है। राखी इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नही है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार