Saturday, August 01, 2026
BREAKING
नशा तस्करी एवं संगठित आपराधिक गठजोड़ का एक गुर्गा अमृतसर में गिरफ्तार; 20 किलो हेरोइन बरामद नवांशहर में जन्मी 27 सप्ताह की बच्ची ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत मिली 50 दिनों की विशेष एनआईसीयू देखभाल के बाद मौत को दी मात भगवंत मान सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस को स्थायी रूप से विनियमित करने के लिए मानसून सत्र के दौरान विधान सभा में लाएगी बिल पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी का कार्यकाल पूर्ण; प्रो. रामकृष्ण वुसिरिका ने कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार संभाला गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-20 में 12 दिवसीय यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज इंडक्शन प्रोग्राम का समापन सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका सेबी ने पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा को शेयर बाजार में कारोबार पर एक साल के लिए किया बैन, जीईईएल पर भी की कार्रवाई आरबीआई की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना, पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत से ऊपर रहने की उम्मीद: रिपोर्ट जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपए के पार, 14 महीनों की सबसे तेज बढ़ोतरी

राष्ट्रीय

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

01 अगस्त, 2026 07:02 PM

लखनऊ : भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव ने शनिवार को राजधानी के हुसैनगंज थाने में तहरीर देकर कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि उनका बयान छात्रों, युवाओं, महिलाओं और नई पीढ़ी का सामूहिक अपमान करने वाला है तथा इससे सामाजिक वैमनस्य फैलने की आशंका है। अनामिका यादव ने हुसैनगंज थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 30 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के संदर्भ में कंगना रनौत द्वारा दिया गया सार्वजनिक बयान विभिन्न समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बयान में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणियां की गईं तथा नई पीढ़ी और उनके अभिभावकों के प्रति भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस प्रकार का बयान केवल प्रदर्शनकारियों का नहीं, बल्कि देश की नई पीढ़ी, महिलाओं, युवाओं और उनके परिवारों का भी अपमान है। उनका कहना है कि ऐसे सार्वजनिक वक्तव्य समाज में आक्रोश, वैमनस्य और अशांति का माहौल पैदा कर सकते हैं तथा करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।

तहरीर में कंगना रनौत के बयान की निष्पक्ष जांच कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही बयान से जुड़े मूल वीडियो, ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

अनामिका यादव ने कहा कि समाज की नई पीढ़ी, छात्र-छात्राओं और महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और इस प्रकरण में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर

सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर

लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका

लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

'समुद्र मंथन' योजना से भारत को कच्चे तेल और गैस के आयात पर दीर्घकालिक निर्भरता घटाने में मिलेगी मदद: सरकार

'समुद्र मंथन' योजना से भारत को कच्चे तेल और गैस के आयात पर दीर्घकालिक निर्भरता घटाने में मिलेगी मदद: सरकार

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार