Monday, November 02, 2026
BREAKING
• लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह • आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग • पंजाब में 'आप' को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा • ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन • चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को वितरित किए प्रॉपर्टी कार्ड

पंजाब

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

02 नवंबर, 2026 07:42 PM
धूरी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज धूरी शहर में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए और विकसित किए जा रहे विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। इनमें शहर के प्रमुख क्रांति चौक पर 1.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया क्लॉक टावर और 1.6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एम.सी. पार्क शामिल हैं। इन प्रोजेक्टों से जहां शहर की सुंदरता में और निखार आएगा, वहीं शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।
 
इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा धूरी के सर्वपक्षीय विकास और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ इसे आधुनिक स्वरूप देने और लोगों को स्वच्छ एवं सुखद वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
 
उन्होंने बताया कि क्रांति चौक पर महाराजा अग्रसेन जी को समर्पित 1.41 करोड़ रुपये की लागत से क्लॉक टावर का निर्माण पूरा किया गया है। इसके साथ ही चौक की सुंदरता बढ़ाने के लिए हेरिटेज लाइटें लगाई गई हैं। क्लॉक टावर की संरचना में ग्रेनाइट मार्बल, टाइलों और जाली का कार्य किया गया है तथा इसके चारों ओर घड़ियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह क्लॉक टावर आने वाले समय में धूरी शहर की नई पहचान बनेगा और शहर की सुंदरता में और वृद्धि करेगा।
 
एम.सी. पार्क के विकास संबंधी उन्होंने बताया कि पार्क के सर्वपक्षीय विकास पर कुल 1.06 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत पार्क के विकास कार्य पूरे करके आज इसे जनता को समर्पित किया गया है। इससे शहरवासियों को सैर करने, आराम करने और परिवारों के साथ समय बिताने के लिए एक सुंदर स्थान मिलने के साथ-साथ पार्किंग की बेहतर सुविधा भी प्राप्त होगी।
 
ओ.एस.डी. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की लगातार समीक्षा की जाती है और लोगों की जरूरतों के अनुसार प्रोजेक्टों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य धूरी को एक ऐसा सुंदर और आधुनिक शहर बनाना है, जहां निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर अपनी अलग पहचान कायम कर सके।
 
इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन स. दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में धूरी शहर में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। उन्होंने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और लोगों की सुविधा के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रांति चौक पर बना क्लॉक टावर धूरी की नई पहचान बनेगा, जबकि एम.सी. पार्क का विकास शहरवासियों को परिवारों के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध करवाएगा।
 
नगर काउंसिल धूरी की प्रधान श्रीमती अमरजोत कौर बाजवा ने कहा कि नगर काउंसिल द्वारा शहर के सर्वपक्षीय विकास और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एम.सी. पार्क के विकास से शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण में सैर करने और परिवारों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहर के शेष विकास कार्यों को भी निर्धारित समय के अनुसार पूरा करवाने के लिए नगर काउंसिल प्रतिबद्ध है।
 
इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन स. दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन स. राजवंत सिंह घुल्ली, वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, नगर काउंसिल धूरी की प्रधान श्रीमती अमरजोत कौर बाजवा, पुष्पिंदर शर्मा, रूबल बाजवा, नगर काउंसिल के अधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
 
डिब्बी के लिए प्रस्तावित
 
इस अवसर पर ओ.एस.डी. स. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान को आम आदमी पार्टी द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र से दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोग खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि धूरी के लोगों के लिए यह गर्व और खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान दोबारा इस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि धूरी में हुए विकास कार्य और लोगों को मिल रही सुविधाएं आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेंगी।
 
 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग

आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग

पंजाब में 'आप' को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा

पंजाब में 'आप' को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को वितरित किए प्रॉपर्टी कार्ड

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को वितरित किए प्रॉपर्टी कार्ड

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हॉकी के प्रति प्रेम और उनका आत्मीय निमंत्रण मुझे जालंधर ले आया: डच हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हॉकी के प्रति प्रेम और उनका आत्मीय निमंत्रण मुझे जालंधर ले आया: डच हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल

लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल

हमारे पूर्व सैनिक, हमारा गौरव: वेस्टर्न कमांड ने लुधियाना में पंजाब राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए रैली आयोजित की

हमारे पूर्व सैनिक, हमारा गौरव: वेस्टर्न कमांड ने लुधियाना में पंजाब राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए रैली आयोजित की

पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला

पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला

पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन