Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

एस.ए.एस. नगर में नियुक्त पंचायत समिति चुनावों के चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा डी.सी., एस.एस.पी. और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक

03 दिसंबर, 2025 04:49 PM

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर ज़िले में पंचायत समिति चुनावों के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती अमृत सिंह, आई.ए.एस., निदेशक – रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग, पंजाब ने आज ज़िले में पंचायत समिति चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीक़े से संपन्न करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस.पी. हरमनदीप सिंह हांस, एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन और ज़िला पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मतदाताओं को बिना किसी भय या प्रलोभन के अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिले। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में स्वयं से संपर्क करने हेतु संपर्क नंबर और ईमेल आईडी जारी करते हुए उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 62397-34578 और ईमेल Liaisonofficergram2025@gmail.com पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा, ज़िला प्रशासनिक परिसर, मोहाली की पहली मंज़िल स्थित कमरा नंबर 257 में भी चुनाव पर्यवेक्षक को संबोधित शिकायत दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई तुरंत सुनिश्चित करेंगी।

डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल ने बताया कि पंचायत समिति डेराबस्सी के 22, पंचायत समिति खरड़ के 15 और पंचायत समिति माजरी के 15 ज़ोन के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि कल 4 दिसंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसंबर को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर, 2025 है। नामांकन दाख़िल करने, जांच और नामांकन वापसी का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के निर्धारित कार्यालयों में तय किया गया है। मतदान 14 दिसंबर, 2025 को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 17 दिसंबर को की जाएगी। पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण 8, 10 और 13 दिसंबर को होगा।

मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से करवाया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, जो गणना वाले दिन भी की जाएगी।

एस.एस.पी. हरमनदीप सिंह हांस ने चुनाव पर्यवेक्षक को ‘प्री-पोल’ और ‘पोल-डे’ सुरक्षा प्रबंधों से अवगत कराते हुए कहा कि ज़िला पुलिस किसी को भी मतदाताओं में भय या प्रलोभन पैदा करने की अनुमति नहीं देगी। इसी तरह, मज़बूत सुरक्षा प्रबंधों के साथ मतदान प्रक्रिया पर भी पूरी निगरानी रखी जाएगी।

चुनाव पर्यवेक्षक ने जोर देकर कहा कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाना चाहिए और राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा लगाए गए चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसे सुनिश्चित करते हुए सभी उम्मीदवारों के लिए समान परिस्थितियाँ होनी चाहिए।

उन्होंने मतदाताओं और सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने के लिए पंचायत समिति चुनावों के दौरान भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखें।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों में एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी परमबीर कौर, चुनाव पर्यवेक्षक के एल.ओ. खुशविंदर सिंह, तथा कार्यकारी अभियंता (ड्रेनेज कम माइनिंग अधिकारी), साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल