Monday, July 13, 2026
BREAKING
अमेरिकी सीनेट सीट के लिए विशेष चुनाव में निक्की हेली के नाम को लेकर अटकलों पर लगा विराम, दावेदारी से किया इनकार वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,490 हुई नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप की कूटनीतिक पहल का समर्थन किया अमेरिका का ईरान पर नया हम*ला शुरू, 24 घंटे में दूसरी बार अमेरिकी सेना ने की कार्रवाई वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग 'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया 'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे

खेल

एशियाई खेल में भाग लेने भारतीय पुरुष हॉकी टीम हांगझाऊ रवाना

19 सितंबर, 2023 05:12 PM

बेंगलुरु,  भारतीय पुरुष हॉकी टीम 19वें एशियाई खेल हांगझाऊ 2022 में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से हांगझाऊ के लिए रवाना हो गई।
भारतीय टीम 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ इस प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत को पूल ए में पाकिस्तान, जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है। पूल बी में कोरिया, मलेशिया, चीन, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं।
प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। करिश्माई डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को एक बार फिर टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि हार्दिक उनके डिप्टी होंगे।
हरमनप्रीत ने कहा “ टीम 19वें एशियाई खेलों हांगझाऊ 2022 के लिए कड़ी तैयारी कर रही है। हमने हाल ही में संपन्न एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए लक्ष्य प्रदर्शन के उस स्तर को बनाए रखना है। हमारे पूल में कुछ कठिन प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन हमें अपनी तैयारी पर भरोसा है और उम्मीद है कि हम पोडियम पर पहुंचेंगे।”
टीम में गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक शामिल हैं जबकि डिफेंडर की जिम्मेदारी वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और संजय के हाथों में होगी। मिडफील्ड की कमान नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुमित और शमशेर सिंह द्वारा संभाली जाएगी, जबकि आक्रमण का नेतृत्व अभिषेक, गुरजंत सिंह, मंदीप सिंह, सुखजीत सिंह और ललित कुमार उपाध्याय करेंगे।
हांगझाऊ रवाना होने से पहले, उप कप्तान हार्दिक सिंह ने कहा “ टूर्नामेंट की अगुवाई में हमने कुछ कठिन अभ्यास सत्र किए हैं और शिविर में हर कोई एक ही लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करके काम कर रहा है। हम हांगझाऊ की यात्रा करने के लिए सर्वोत्तम मानसिक और शारीरिक स्थिति में हैं, और हम अपने ग्रुप में कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद कर रहे हैं।”
भारत 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा जबकि 26, 28 और 30 सितंबर को उसका मुकाबला क्रमशः सिंगापुर, जापान और पाकिस्तान से होगा। टीम अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच दो अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कार्यक्रम:
24 सितंबर 2023 को, भारत बनाम उज्बेकिस्तान, 0845 बजे भारतीय समयानुसार
26 सितंबर 2023 को, भारत बनाम सिंगापुर, 0630 बजे भारतीय समयानुसार
28 सितंबर 2023 को, भारत बनाम जापान, 1815 बजे भारतीय समयानुसार
30 सितंबर 2023 को, भारत बनाम पाकिस्तान, 1815 बजे भारतीय समयानुसार
2 अक्टूबर 2023 को, भारत बनाम बांग्लादेश, 1315 बजे भारतीय समयानुसार
मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल