Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• एशियन गेम्स 2026: नितेश ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग के फाइनल में बनाई जगह, खत्म किया 64 साल का इंतजार • एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ मिली हार • एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल कड़ी मेहनत का इनाम, मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया : एंसी सोजन • एशियन गेम्स: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 133 गेंदों में 8 छक्के और 26 चौके, नाबाद 223 रन बनाकर गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, 'दोहरे शतक' के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढ़त • बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे • करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी • गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद • एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने नवाचार और उद्यमिता के दिखाए आइडिया

खेल

एशियन गेम्स: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई

01 अक्टूबर, 2026 12:13 PM

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 6 विकेट से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

बारिश की वजह से गीले आउटफील्ड के कारण कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में 20 ओवर की जगह 13 ओवर का मैच खेला गया। पाकिस्तान को जीत के लिए 112 रन का लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। माज सदाकत 7 गेंदों पर 15 और उस्मान खान 9 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सईम अयूब ने 12 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 21 रन बनाकर लक्ष्य हासिल करने की गति बरकरार रखी।

6.1 ओवर में 53 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी पाकिस्तान की टीम को हसन नवाज और अब्दुल समद ने संभाला। दोनों ने 32 गेंदों पर नाबाद 59 रन की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में 4 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया और एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली।

इससे पहले टॉस गंवाकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 111 रन बनाए थे। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 45 के स्कोर पर अपने शीर्ष 4 बल्लेबाज गंवा दिए। यहां से तौहिद हृदोय और मोसद्दक हुसैन ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर 53 रन की अहम साझेदारी की। तौहिद 25 गेंदों पर 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। मोसद्दक ने 16 गेंदों पर 11 रन बनाए। आखिरी ओवरों में मेहदी हसन ने 4 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 111 रन तक पहुंचाया। ओपनर सैफ हसन ने 17 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के लिए स्पिनर सुफियान मुकिम सबसे सफल गेंदबाज रहे। मुकिम ने 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। अराफात मिन्हास ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। सईम अयूब ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 2 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट लिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन गेम्स 2026: नितेश ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग के फाइनल में बनाई जगह, खत्म किया 64 साल का इंतजार

एशियन गेम्स 2026: नितेश ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग के फाइनल में बनाई जगह, खत्म किया 64 साल का इंतजार

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ मिली हार

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ मिली हार

एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल कड़ी मेहनत का इनाम, मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया : एंसी सोजन

एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल कड़ी मेहनत का इनाम, मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया : एंसी सोजन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 133 गेंदों में 8 छक्के और 26 चौके, नाबाद 223 रन बनाकर गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 133 गेंदों में 8 छक्के और 26 चौके, नाबाद 223 रन बनाकर गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, 'दोहरे शतक' के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, 'दोहरे शतक' के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन

भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन

एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का

एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का

'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई